राजपाल यादव और सोनू सूद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

Rajpal Yadav Interim Bail: दिल्ली हाईकोर्ट से राजपाल यादव को 9 करोड़ चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत मिली। तिहाड़ से रिहाई पर सोनू सूद ने भावुक पोस्ट कर बड़ा संकेत दे दिया।

स्नेहा मौर्या

Sonu Sood Reaction Rajpal Yadav Interim Bail: राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले की अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले 5 फरवरी को उन्होंने सरेंडर कर तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। करीब 10 दिन जेल में रहने के बाद अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

सोनू सूद ने राजपाल यादव के बाहर आने पर जताई खुशी

राजपाल यादव की जमानत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। खास बात यह रही कि अभिनेता सोनू सूद ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोनू सूद, जो इस मुश्किल समय में राजपाल के समर्थन में खुलकर सामने आए थे, ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

सोनू सूद ने लिखा कि दुआओं और मजबूत समर्थन की बदौलत इंतजार अब खत्म होने वाला है और वह हंसी, जिसे दर्शक मिस कर रहे थे, जल्द ही स्क्रीन पर लौटेगी। उनके इस संदेश को फैंस ने राजपाल यादव की वापसी का सकारात्मक संकेत माना है। सोशल मीडिया पर यूजर्स सोनू की सराहना कर रहे हैं कि उन्होंने कठिन समय में अपने साथी कलाकार का साथ दिया।

 आर्थिक मदद और फिल्म में एक साथ काम करने का भी किया ऐलान

दरअसल, जब राजपाल यादव ने जेल में सरेंडर किया था, तब सोनू सूद उन पहले कलाकारों में से थे जिन्होंने उनके समर्थन में आवाज उठाई। इतना ही नहीं, उन्होंने आर्थिक मदद की बात भी कही थी। अब सोनू ने यह भी संकेत दिया है कि राजपाल यादव के जेल से बाहर आने के बाद दोनों साथ में एक फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को जल्द ही राजपाल यादव और सोनू सूद की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है। राजपाल अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं और उनके फैंस लंबे समय से उन्हें फिर से फिल्मों में सक्रिय देखने का इंतजार कर रहे हैं।

फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे इस कानूनी मामले में क्या रुख सामने आता है। लेकिन अंतरिम जमानत मिलने के बाद यह साफ है कि राजपाल यादव की वापसी की तैयारी शुरू हो चुकी है।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक