राजपाल यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rajpal Yadav Upcoming Film: राजपाल यादव का बड़ा दावा, बोले- मेरे पास 1200 करोड़ का काम, 2026 तक मिलेगा रिजल्ट

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उनके पास 1200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका रिजल्ट 2026 के आखिर तक मिलेगा।

सोनाली झा

Rajpal Yadav 1200 Crore Projects: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल जाने के बाद सुर्खियों में रहे। फरवरी की शुरुआत में उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया था, जहां करीब 12 दिन रहने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मुंबई में 28 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने मामलों और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजपाल यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके पास इस समय 1200 करोड़ रुपये का ब्रांडिंग और प्रोजेक्ट वर्क है, जिसका रिजल्ट साल 2026 के आखिर तक सामने आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रकम फिल्मों की फीस नहीं है, बल्कि अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और ब्रांडिंग डील्स से जुड़ी है। पिछले 10 साल में मैंने जो सीखा है, अब उसके आधार पर काम कर रहा हूं। मेरे पास चार बड़े एग्रीमेंट हैं। किसी प्रोजेक्ट में मेरी फीस है, तो कहीं पर मेरा शेयर है।

राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्म

राजपाल यादव ने यह भी बताया कि उनके पास इस समय करीब 10 फिल्में हैं। इनमें ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जो आने वाले समय में रिलीज होंगी। उन्होंने कहा कि वह लगातार काम कर रहे हैं और आने वाला समय उनके लिए बेहद अहम होगा। अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए राजपाल यादव भावुक भी नजर आए। उन्होंने उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने इस दौरान उनका साथ दिया।

राजपाल यादव ने कही ये बात

राजपाल यादव ने कहा कि पिछले 20 दिनों में सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें आईं किसी ने मदद की पेशकश की, किसी ने समर्थन दिया। मैं दिल से उन सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने तन, मन और धन से मेरा साथ दिया। अब राजपाल यादव का कहना है कि वह कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और अपने सभी दायित्वों को पूरा करेंगे। साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि 2026 के अंत तक उनके नए प्रोजेक्ट्स का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

इस फिल्म के लिए लिया था लोन

गौरतलब है कि साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाई थी, जिसके लिए उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी और लोन चुकाने में देरी के कारण चेक बाउंस का मामला सामने आया। इसके बाद लोन देने वाली कंपनी ने केस दर्ज कराया और कोर्ट के आदेश पर उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग