राजकुमार राव (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सिंपल फिल्में हिट, अच्छी फिल्में पिट, राजकुमार राव ने खोला बड़ा राज, एक्टर ने कही ये बात

Films Hit Flop Rajkumar Rao: राजकुमार राव ने कहा कि आज फिल्मों की सफलता कहानी से ज्यादा डेटा, एल्गोरिद्म और मार्केट ट्रेंड पर निर्भर हो गई है। उन्होंने बताया कि कई बार साधारण फिल्में हिट हो जाती हैं।

सोनाली झा

Rajkumar Rao Latest Statement: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी ईमानदार बातचीत और गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित 12वें सीआईआई कार्यक्रम में राजकुमार ने फिल्मों की बदली हुई स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आज के समय में अच्छी कहानियां होने के बावजूद कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पातीं, जबकि कई साधारण फिल्में उम्मीद से ज्यादा सफल हो जाती हैं।

राजकुमार राव ने कहा कि अब फिल्म की सफलता सिर्फ कहानी या मेहनत तय नहीं करती, बल्कि डेटा, एल्गोरिद्म और मार्केट ट्रेंड का बड़ा रोल है। उन्होंने कहा कि कभी बहुत सिंपल फिल्में चल जाती हैं और कभी अच्छी फिल्में बात ही नहीं बनाती। सच कहूं, अभी मैं भी समझ नहीं पा रहा हूं कि ये सब कैसे होता है। लगता है जैसे ये पूरा खेल डेटा और एल्गोरिद्म का है, जिसे हम क्रिएटिव लोग समझ नहीं पाते।

राजकुमार राव ने कही ये बात

राजकुमार राव ने पुराने दौर की फिल्मों को याद करते हुए कहा कि पहले फिल्ममेकर बिना डेटा, नंबर और आँकड़ों की परवाह किए सिर्फ अपने दिल से कहानी कहने निकल पड़ते थे। उन्होंने कहा कि तकनीक और मार्केट एनालिसिस ने भले ही इंडस्ट्री को नई दिशा दी है, लेकिन इसने कहानी के दिल को कहीं न कहीं दबा दिया है। दिल की कहानी डेटा के शोर में कहीं खो गई।

राजकुमार राव ने दिया ‘कांतारा’ का उदाहरण

राजकुमार राव ने साउथ सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का उदाहरण देते हुए कहा कि यह फिल्म बताती है कि ईमानदारी और जुनून से कही गई कहानी हमेशा दर्शकों तक पहुंचती है। उन्होंने ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा कि बिना किसी बड़े सितारे या भारी-भरकम फॉर्मूले के, ‘कांतारा’ ने देशभर के दर्शकों का दिल जीता। उनके अनुसार, जब कहानी सच और भावना के साथ कही जाती है, तो दर्शक उसे जरूर अपनाते हैं।

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म

राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग बायोग्राफी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह मशहूर पब्लिक प्रॉसीक्यूटर उज्जवल निकम की भूमिका निभाएंगे। यह बायोपिक अगले साल शूटिंग के लिए फ्लोर पर जा सकती है और 2026 में रिलीज होने की संभावना है। राजकुमार ने कहा कि यह किरदार उनके करियर का सबसे अहम रोल होगा और वे इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। बॉलीवुड में लगातार हो रहे बदलावों के बीच राजकुमार राव की यह बात इंडस्ट्री के लिए एक गंभीर संकेत देती है कि शायद अब फिल्मों को दिल से बनाने का दौर फिर लौटना चाहिए।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट