राजकुमार राव (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rajkummar Rao Birthday: संघर्ष से सितारा बने राजकुमार राव, मां के निधन के अगले दिन भी किया काम

Rajkummar Rao आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार का असली नाम राजकुमार यादव है। साधारण परिवार से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था।

सोनाली झा

Rajkummar Rao Birthday Special Story: राजकुमार राव आज हिंदी सिनेमा के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। उनकी जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। एक साधारण परिवार से निकलकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करना आसान नहीं था, लेकिन राजकुमार ने यह कर दिखाया।

31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार का असली नाम राजकुमार यादव है। उनके पिता सत्यपाल यादव सरकारी कर्मचारी और मां कमलेश यादव गृहिणी थीं। बचपन से ही राजकुमार को अभिनय का शौक था। वे आमिर खान और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों से प्रेरित होते थे और अक्सर उनकी नकल किया करते थे।

थिएटर से सीखी अभिनय की बारीकियां

राजकुमार राव ने स्कूल की पढ़ाई के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से स्नातक किया और थिएटर से जुड़ गए। दिल्ली के क्षितिज थिएटर ग्रुप और श्री राम सेंटर ने उन्हें अभिनय की बारीकियां सिखाईं। इसके बाद उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग कोर्स किया।

शाहिद ने दिलाई पहचान

मुंबई पहुंचने के बाद शुरुआती सफर बेहद मुश्किल रहा। छोटे-छोटे विज्ञापनों और ऑडिशन के बीच उन्होंने खुद को साबित करने का जज्बा बनाए रखा। आखिरकार 2010 में दिबाकर बनर्जी की फिल्म एलएसडी से उन्हें बड़ा मौका मिला। इसके बाद 2013 में काय पो छे! और शाहिद ने उन्हें पहचान दिलाई। शाहिद के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला।

राजकुमार राव की फिल्में

राजकुमार ने अपने करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए। ‘क्वीन’, ‘अलीगढ़’, ‘ट्रैप्ड’, ‘न्यूटन’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बहुमुखी कलाकार साबित किया। 2018 की ‘स्त्री’ ने बॉक्स ऑफिस पर उनकी किस्मत चमका दी और 2024 में आई ‘स्त्री 2’ उनकी सबसे बड़ी हिट साबित हुई। हाल ही में रिलीज हुई ‘मालिक’ में गैंगस्टर का किरदार निभाकर उन्होंने फिर दिखा दिया कि वे किसी भी रोल में ढल सकते हैं।

राजकुमार राव की निजी जिंदगी

उनकी निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही। 2017 में मां के निधन के अगले ही दिन वे सेट पर लौट आए। राजकुमार राव का मानना था कि उनकी मां चाहती थीं कि वे अपने काम को पूरी ईमानदारी से निभाएं। 2019 में पिता का भी निधन हो गया। इन मुश्किल हालातों के बावजूद राजकुमार ने हार नहीं मानी। 2021 में उन्होंने अपनी लंबे समय से साथी रहीं अभिनेत्री पत्रलेखा से शादी की।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते