रजनीकांत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

हैप्पी दिवाली थलाइवा....रजनीकांत की झलक से झूमे फैंस, ‘जेलर 2’ के मेकर्स ने शेयर किया BTS VIDEO

Jailer 2 BTS Video: रजनीकांत ने दिवाली के मौके पर अपने फैंस के लिए त्योहार की खुशी को दोगुना कर दिया। मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ का बीटीएस वीडियो शेयर कर दिवाली की शुभकामनाएं दी।

स्नेहा मौर्या

Rajinikanth Upcoming Movie Jailer 2 BTS Video: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने इस बार भी अपने फैंस के साथ दिवाली का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया। सोमवार को चेन्नई में उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस और स्थानीय लोग उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। जैसे ही ‘थलाइवा’ अपने घर से बाहर आए, चारों ओर “हैप्पी दीपावली थलाइवा” के नारों से माहौल गूंज उठा। रजनीकांत ने मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाकर प्यार और आशीर्वाद दिया।

दरअसल, फैंस के लिए दिवाली की खुशी को दोगुना करने का काम उनकी आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ के निर्माताओं सन पिक्चर्स ने किया। इस मौके पर उन्होंने फिल्म का एक बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो क्लिप रिलीज किया, जिसमें शूटिंग के दौरान की मस्ती और एक्शन सीक्वेंस की झलक देखने को मिली।

जेलर 2 के मेकर्स ने शेयर किया रजनीकांत का धमाकेदार लुक

सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! पेश है ‘जेलर 2’ का एक एक्सक्लूसिव BTS वीडियो, हैप्पी दीपावली।” वीडियो में निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर सेट पर मजाकिया मूड में नजर आते हैं। वहीं, रजनीकांत अपने स्टाइल में सीन पर सुझाव देते हुए दिखाई देते हैं। क्लिप में एक रोमांचक सीक्वेंस में तीन कारों के ब्लास्ट होते भी दिखाए गए हैं। वीडियो के अंत में रजनीकांत अपने सिग्नेचर स्टाइल में “हैप्पी दिवाली ” कहते नजर आते हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

फैंस फिल्म को लेकर बेताब

‘जेलर 2’ में भी पिछली फिल्म की तरह नेल्सन निर्देशन संभाल रहे हैं और अनिरुद्ध इसके संगीतकार हैं। फिल्म में एक बार फिर जबरदस्त एक्शन, स्टाइल और थलाइवा का करिश्मा देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि ‘जेलर’ (2023) रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक रही थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन 33 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ओपनिंग दर्ज की थी और दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

इसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार, बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे सितारे नजर आए थे। अब फैंस बेसब्री से ‘जेलर 2’ का इंतजार कर रहे हैं, जो एक बार फिर थलाइवा के एक्शन और करिश्मे से सिनेमाघरों में धमाका मचाने के लिए तैयार है।

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते