दिवाली पर लगाए म्यूजिक का तड़का, वरना फीकी लगेगी रोशनी की रात, सुने ये जबरदस्त सॉन्ग

Diwali Party Songs: दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस मौके पर अगर आप जश्न को और भी स्पेशल बनाने के लिए गानों की तलाश कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं...
Diwali Bollywood Songs
दिवाली बॉलीवुड गाने (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Diwali Bollywood Songs: रोशनी, मिठाइयों और खुशियों का त्योहार दिवाली एक बार फिर दस्तक दे चुका है। इस पर्व की रौनक हर चेहरे पर झलकती है, कोई अपने घर को दीयों से सजा रहा है, तो कोई दोस्तों के साथ जश्न की तैयारी में लगा है। इस मौके पर हर कोई अपनी फेस्टिव रील्स, स्टेटस या पार्टी में ऐसे गाने बजाना पसंद करता है, जो दिवाली के जश्न को और भी खास बना दें। अगर आप भी ऐसे गानों की तलाश में हैं जो आपके सेलिब्रेशन में चार चांद लगा दें, तो आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन बॉलीवुड दिवाली सॉन्ग्स के बारे में, जिनके बिना ये त्योहार थोड़ा अधूरा लगता है।

जलते दिये

सलमान खान और सोनम कपूर पर फिल्माया गया “जलते दिये” गाना दिवाली की शाम में सुकून और भक्ति का एहसास भर देता है। इसकी मधुर धुन और आध्यात्मिक भावनाएं इसे लाइटिंग या पूजा वाले रील्स के लिए परफेक्ट बनाती हैं। अनविशा, विनीत सिंह, हर्षदीप कौर और शबाब सबरी की आवाज़ें इस गाने को दिल से जोड़ देती हैं।

हैप्पी दिवाली

सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म होम डिलीवरी का यह गाना दिवाली के मौके के लिए एक परफेक्ट ट्रैक है। “हैप्पी दिवाली” गाना अपनी ऊर्जावान बीट्स और मज़ेदार बोलों के लिए जाना जाता है। इसकी वाइब्रेंट ट्यून किसी भी पार्टी का मूड तुरंत सेट कर देती है। अगर आप अपने रील्स या व्हाट्सएप स्टेटस में एक खुशियों से भरा गाना जोड़ना चाहते हैं, तो यह ट्रैक बिल्कुल सही विकल्प है।

 आई है दिवाली

इस फिल्म का गाना “आई है दिवाली सुनो जी घरवाली” हर साल त्योहार के सीजन में फिर से ट्रेंड में आ जाता है। उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार शानू और शान की आवाज़ में गाया गया यह गीत पारिवारिक और उत्सव भरा माहौल पैदा करता है। इसके जोशिले बोल और रंगीन विजुअल्स दिवाली के असली जश्न को बखूबी दर्शाते हैं।

दीप दिवाली के झूठे

पुराने बॉलीवुड गानों के शौकीनों के लिए यह क्लासिक ट्रैक किसी तोहफे से कम नहीं है। किशोर कुमार और सुषमा श्रेष्ठ की आवाज में गाया गया “दीप दिवाली के झूठे” आज भी लोगों के दिलों में वही गर्माहट जगाता है। यह गाना दिवाली की परंपरा, परिवार और अपनापन को खूबसूरती से पेश करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com