रजनीकांत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

क्रिकेट के शौकीन हैं रजनीकांत, एक्टर को वेद और पुराण का भी है अच्छा ज्ञान

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। रजनीकांत का जन्म साल 1950 को बेंगलुरु में हुआ था। एक्टर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के माता-पिता ने उनका नाम शिवाजी राव गायकवाड़ रखा था।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। रजनीकांत का जन्म साल 1950 को बेंगलुरु में हुआ था। एक्टर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के माता-पिता ने उनका नाम शिवाजी राव गायकवाड़ रखा था। दक्षिण भारत में रजनीकांत को उनके फैन 'भगवान' मानते हैं। उनकी मां एक गृहिणी थीं और पिता रामोजी राव गायकवाड़ एक पुलिस कांस्टेबल थे।

रजनीकांत को बचपन से आधात्म में काफी रूचि थी। एक्टर ने अपनी पढ़ाई रामकृष्ण मठ से की थी। रजनीकांत ने यहीं पर वेद और पुराण का ज्ञान भी हासिल किया। रजनीकांत मठ में होने वाले सांस्कृतिक प्रोग्राम में भी हिस्सा लेते हैं। रजनीकांत ने उसके बाद की पढ़ाई आधात्म पाठशाला पब्लिक स्कूल से की थी। रजनीकांत ने मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया था।

रजनीकांत का पसंदीदा खेल क्रिकेट है। वहीं एक्टर के पसंदीदा क्रिकेटर एमएस धोनी है। करियर की शुरुआत में तमिल फिल्मों में खलनायक की भूमिकाएं निभाने के बाद वह धीरे-धीरे एक स्थापित अभिनेता की तरह उभरे। तेलुगू फिल्म 'छिलाकाम्मा चेप्पिनडी' में उन्हें हीरो बनने का मौका मिला। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साल 1982 तक रजनीकांत तमिल फिल्मों के सुपर स्टार बन चुके थे और उनकी कामयाबी बॉलीवुड में भी दस्तक देने लगी थी। 1983 में निर्देशक टी रामाराव उन्हें फिल्म'अंधा कानून' के जरिए हिंदी फिल्मों में लेकर आए। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी भी मौजूद थी। अपनी छोटी सी भूमिका रजनीकांत ने बिग बी अपने होने का एहसास करवा दिया। हीरोगिरी अमिताभ के हिस्से आई और तालियां रजनीकांत बटोर ले गए। फिल्म में बिग बी साथ रजनी की जोड़ी को पसंद किया गया और आगे निर्देशकों ने इस जोड़ी को 'गिरफ्तार', 'हम' जैसी फिल्मों में सफलता के साथ आजमाया।

भारत सरकार द्वारा रजनीकांत को साल 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वो 2019 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। रजनीकांत ने 26 फरवरी 1981 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में लता रंगाचारी से शादी की। जिनसे उन्हें दो बेटियां ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्या रजनीकांत है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा