राज बब्बर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Raj Babbar Birthday: हीरो, विलेन और सांसद, हर भूमिका में सफल रहे राज बब्बर, निजी जिंदगी भी रही खूब चर्चाओं में

Raj Babbar Career: राज बब्बर ने थिएटर से अभिनय की शुरुआत की और ‘इंसाफ का तराजू’ से रातों-रात स्टार बन गए। हीरो और विलेन दोनों किरदारों में पहचान बनाने वाले राज बब्बर ने राजनीति में भी सफलता हासिल की।

सोनाली झा

Raj Babbar Birthday Special Story: बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में जन्मे राज बब्बर ने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद वे दिल्ली पहुंचे और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया। यहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं और थिएटर के मंच पर अपने हुनर को निखारा।

राज बब्बर ने 1977 में फिल्म किस्सा कुर्सी का से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें असली पहचान 1980 में रिलीज हुई फिल्म इंसाफ का तराजू से मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। बताया जाता है कि इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाने को लेकर वे शुरुआत में काफी असहज थे, लेकिन पर्दे पर उनके दमदार प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद निर्माताओं की लाइन लग गई और वे बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों में शामिल हो गए।

हीरो से लेकर विलेन तक हर किरदार में छोड़ी छाप

राज बब्बर उन चुनिंदा अभिनेताओं में रहे हैं जिन्होंने हीरो, विलेन और चरित्र अभिनेता के रूप में समान सफलता हासिल की। प्रेम गीत, उमराव जान, निकाह, अगर तुम ना होते, आज की आवाज, घायल और मजदूर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बहादुर शाह जफर, महाभारत और महाराजा रणजीत सिंह जैसे धारावाहिकों में उनकी भूमिकाएं दर्शकों को पसंद आईं।

निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में

राज बब्बर का निजी जीवन भी लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा। उन्होंने 1975 में अभिनेत्री नादिरा बब्बर से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे आर्य बब्बर और जूही बब्बर हैं। बाद में उनकी नजदीकियां अभिनेत्री स्मिता पाटिल से बढ़ीं और दोनों ने विवाह कर लिया। 1986 में बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के कुछ समय बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया। इसके बाद राज बब्बर फिर अपने परिवार के साथ रहने लगे।

राजनीति में भी दिखाई दमदार मौजूदगी कांग्रेस

फिल्मी दुनिया में सफलता हासिल करने के बाद राज बब्बर ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 1989 में सक्रिय राजनीति शुरू की और बाद में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़ गए। वे तीन बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। अभिनय और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राज बब्बर आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट