राहुल रॉय फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Rahul Roy Reply To Trolls: राहुल रॉय का ट्रोल्स पर पलटवार, बोले- मजाक मत उड़ाओ, काम दिलाने में मदद करो

Rahul Roy Viral Reels: राहुल रॉय ने वायरल रील पर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि वे ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजाक उड़ाने के बजाय लोग उन्हें काम दिलाने में मदद करें।

सोनाली झा

Rahul Roy Recreating Iconic Aashiqui Songs: फिल्म ‘आशिकी’ से रातों-रात स्टार बने राहुल रॉय इन दिनों एक वायरल रील को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो तेजी से फैल रही है, जिसमें वे एक क्रिएटर के साथ ‘आशिकी’ के गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो के सामने आते ही कुछ यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

रील में राहुल रॉय के एक्सप्रेशन और अंदाज को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि एक समय के स्टार को ऐसी रील्स करने की क्या जरूरत है। वहीं, कई लोगों ने उनके काम को मजबूरी से जोड़ते हुए कमेंट्स किए। इन आलोचनाओं पर अब राहुल रॉय ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वे अपना काम पूरी ईमानदारी और विनम्रता से करते हैं।

राहुल रॉय ने ट्रोल्स को कही ये बात

राहुल रॉय ने साफ किया कि उन्हें कुछ पुराने कानूनी मामलों का खर्च उठाना है, जो उनके ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं। राहुल ने आगे कहा कि अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है। उनका यह बयान उन लोगों के लिए एक सीधा संदेश है, जो बिना पूरी सच्चाई जाने किसी का मजाक बनाते हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के बाद बदल गई जिंदगी

राहुल रॉय ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अगर लोगों को उनकी स्थिति की इतनी चिंता है, तो उन्हें मजाक उड़ाने के बजाय अच्छा काम ढूंढने में मदद करनी चाहिए। राहुल रॉय ने लिखा कि कम से कम मैं अपनी मेहनत से कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं। गौरतलब है कि राहुल रॉय को कुछ समय पहले ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। उन्होंने बताया कि उनके लिए एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। काम करना उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और उन्हें जीवन में एक उद्देश्य का एहसास कराता है।

आज भी काम करने का जज्बा

राहुल रॉय ने अपने संदेश में यह भी साफ किया कि वे आखिरी सांस तक काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें कभी-कभी तकलीफ होती है, लेकिन उनका हौसला कमजोर नहीं पड़ा है। कुल मिलाकर, राहुल रॉय का यह जवाब सिर्फ ट्रोल्स को ही नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए एक सीख है जो बिना जाने किसी के संघर्ष का मजाक बनाता है।

4 सेकंड तक काम नहीं कर रहे थे कंट्रोल्स, अचानक 300 फीट नीचे गिरा प्लेन, एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में खुलासा

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

रायपुर में रैंप वॉक पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, कभी हाथ में थी बंदूक, आज रैंप वॉक में बिखेरा जलवा- PHOTOS

सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद एकनाथ शिंदे ने लिया हालचाल, जानें कौन हैं निहंग जसपाल सिंह तेजा?

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन