अनुुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

राही और गौतम रचेंगे नई साजिश, अनुज की यादों में खोएगी अनुपमा, शो में होगा बड़ा धमाका

Anupamaa Twist: टीवी शो अनुपमा के अपमकिंग एपिसोड में देखेंगे कि जहां एक तरफ राही मां से डांस कॉम्पिटिशन जीतने के लिए नया चाल चलेगी। उधर गौतम भी अनुपमा को सबक सिखाने के लिए साजिश रचेगा।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Upcoming Episode: रुपाली गांगुली का सुपरहिट शो अनुपमा इन दिनों लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से यह शो टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को और भी दिलचस्प मोड़ देखने को मिलने वाले हैं।

दरअसल, कहानी में अब तक दिखाया गया कि राही से झगड़े के बाद अनुपमा अनुज की यादों में डूब जाती है। अनुज के जन्मदिन के मौके पर वह खुद को राधा के रूप में देखती है। इस दौरान उसे अनुज की कही शायरियां भी याद आती हैं, जिससे यह साफ हो रहा है कि अनुपमा अब भी अनुज को अपने करीब महसूस करती है।

अनुपमा को सबक सिखाएगा पराग

इधर पराग और गौतम के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पराग की वजह से गौतम गुस्से में अपना सारा सामान तोड़ देता है और कसम खाता है कि फिनाले से पहले अनुपमा को सबक सिखाएगा। वहीं पराग लगातार गौतम पर नजर रखने की कोशिश करता है, लेकिन गौतम उसे धोखा देने में कामयाब हो जाता है। इससे पराग को यकीन हो जाता है कि शायद गौतम बदल गया है, लेकिन असलियत इसके बिल्कुल उलट है।

दूसरी ओर राही अपनी टीम को सुबह 5 बजे से रिहर्सल करवाती है और जीतने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत कराती है। उसकी सख्ती देखकर पाखी परेशान हो जाती है और तोषू को बताती है कि राही ने उसकी जिंदगी मुश्किल बना दी है। इसी बीच तोषू और पाखी के बीच मजाक-मजाक में तकरार देखने को मिलेगी।

अनुपमा को जलील करेगी राही

आगामी एपिसोड्स में महाराष्ट्रियन कल्चर का रंग भी देखने को मिलेगा। अनुपमा भगवान शिव की पूजा करती नजर आएंगी और परिवार के बाकी सदस्य भी पारंपरिक अंदाज में दिखाई देंगे। राही भी माही और परी के साथ महाराष्ट्रियन लुक में एंट्री करती है। पूजा के बाद अनुपमा और राही एक साथ फुगड़ी खेलती हैं, लेकिन इस दौरान राही सबके सामने अनुपमा को जलील करने का मौका नहीं छोड़ती। फिलहाल आने वाले दिनों में अनुपमा का ड्रामा और भी दिलचस्प होने वाला है। अनुज की यादें, गौतम की चालें और राही की साजिशें मिलकर दर्शकों को शो से बांधे रखेंगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार