बाबिल खान ने एंग्जायटी अटैक के बाद पोस्ट किया था शॉकिंग वीडियो!  
मनोरंजन

Babil Khan: बाबिल खान ने एंग्जायटी अटैक के बाद पोस्ट किया था शॉकिंग वीडियो, राघव जुयाल बोले- हम सब...

Raghav Juyal On Babil Khan Video: बाबिल खान ने रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, बाद में उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया, लेकिन बॉलीवुड के बारे में कही गई उनकी बातों से लोग हैरान नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

Raghav Juyal Talks About Babil Khan Anxiety Attack: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक हैरान करने वाला वीडियो जारी किया, जिसके बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। वीडियो देखकर बाबिल खान के फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के दर्शक और सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने राघव जुयाल का नाम भी लिया है अब राघव जुयाल की तरफ से बयान सामने आया है। उन्होंने बाबिल खान के एंग्जायटी अटैक के बारे में  बात की है।

बाबिल खान वीडियो में रोते हुए नजर आए और उन्होंने कुछ लोगों का नाम लिया, राघव जुयाल, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और शनाया कपूर का नाम लेने के साथ ही बॉलीवुड को फेक बताया और वह फूट-फूट कर रोने लगे। वीडियो उन्होंने कुछ समय के बाद ही डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। बाबिल खान की मां सुतापा सिकदर की तरफ से बताया गया है कि बाबिल खान को एंजायटी अटैक आ रहा है। राघव जुयाल ने भी बाबिल खान की मां से फोन पर बातचीत की है और बताया है कि वह बाबिल के लिए इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं।

राघव जुयाल ने ई टाइम्स के साथ बातचीत में बताया बाबिल ऐसा क्यों कर रहे हैं, वह उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है, जबकि उन्होंने हमेशा बाबिल का सपोर्ट किया है। राघव जुयाल ने कहा कि लगता है बाबिल बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हैं। राघव जुयाल ने बताया कि उन्होंने बाबिल की मां सुतापा सिकदर से भी बातचीत की और पता चला की बाबिल को एंग्जायटी अटैक आ रहा है। वह हैदराबाद में है, जहां कल उन्हें शूटिंग करनी थी। राघव जुयाल ने बताया है कि वह बाबिल की इस मुश्किल घड़ी में वो उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, मैं खुद एक कोरस डांसर था, आज मैं जहां हूं वहां तक पहुंचने में मुझे कई साल लग गए हैं। हम सब बाबिल के साथ हैं। लेकिन स्ट्रगल उनका खुद अपना है, उन्हें जमीनी हकीकत से रूबरू होना चाहिए।

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी