राशि खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राशि खन्ना की फिल्म ‘तेलुसु कडा’ का ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान, विशाखापट्टनम में होगा ग्रैंड इवेंट

Raashii Khanna Movie: राशि खन्ना की आगामी तेलुगु फिल्म ‘तेलुसु काडा’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

स्नेहा मौर्या

Telusu Kada Trailer Release Date: साउथ सिनेमा की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री राशि खन्ना इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘तेलुसु काडा’ को लेकर चर्चा में हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब मेकर्स ने आखिरकार इसके ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

निर्माता पीपल मीडिया फैक्ट्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया पोस्टर साझा करते हुए बताया कि ‘तेलुसु काडा’ का ट्रेलर 12 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए विशाखापट्टनम में शाम 5 बजे से एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट भी आयोजित किया जाएगा।

राशि खन्ना की फिल्म की कहानी

फिल्म में राशि खन्ना के साथ सिद्धू जोनालागड्डा और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म परिवार, दोस्ती, आत्म-प्रेम और त्याग जैसे मानवीय और सामाजिक मूल्यों पर आधारित एक इमोशनल ड्रामा है। कहानी दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने का वादा करती है, जो उन्हें सोचने पर मजबूर कर देगा।

‘तेलुसु कडा’ का निर्देशन नीरजा कोना ने किया है, जो साउथ इंडस्ट्री में अपने शानदार लेखन और निर्देशन के लिए जानी जाती हैं। फिल्म की एडिटिंग का जिम्मा नेशनल अवॉर्ड विनर एडिटर श्रीकर प्रसाद ने संभाला है, जबकि संगीत थमन एस ने दिया है, जिन्होंने पहले भी कई सुपरहिट साउंडट्रैक्स दिए हैं।

राशि खन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी साझा की थी। उन्होंने एक भावनात्मक पोस्ट में बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है और उन्होंने इसमें पूरी मेहनत और समर्पण से काम किया है।

ये सितारे आएंगे नजर

वहीं, राशि अब जल्द ही सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले हो रहा है। इसमें श्री लीला, केएस रविकुमार, रामकी, और नवाब शाह जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि यह एक दमदार पुलिस ड्रामा फिल्म होगी।

इसके अलावा, राशि खन्ना को जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘120 बहादुर’ में भी लीड रोल निभाते हुए देखा जाएगा। लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ राशि खन्ना एक बार फिर साबित कर रही हैं कि वह सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि टैलेंट का भी बेहतरीन उदाहरण हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट