काजी तौकीर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

काजी तौकीर की बिग बॉस 20 में बिगड़ी तबीयत, मेडिकल जांच के बाद घर में लौटे, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Qazi Touqeer Dengue: 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट काजी तौकीर पिछले कुछ दिनों से बुखार से जूझ रहे हैं। लो एनर्जी महसूस होने पर काजी तौकीर को मेडिकल रूम ले जाकर डॉक्टरों ने जांच की।

सोनाली झा

Qazi Touqeer Health Update: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे काजी तौकीर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। शो में अपने एनर्जेटिक अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार से जूझ रहे हैं। उनकी खराब तबीयत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि काजी को डेंगू हो गया है और वह बिग बॉस के घर से बाहर चले गए हैं। अब उनकी टीम ने इन खबरों पर सफाई दी है।

काजी तौकीर की टीम ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर उनकी सेहत की जानकारी दी। टीम के मुताबिक, काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान हैं और जब भी उन्हें आराम करने का मौका मिल रहा है, वह आराम कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें थोड़ी लो एनर्जी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस के मेडिकल रूम में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की।

बिग बॉस के घर में ही हैं काजी तौकीर

टीम ने साफ किया कि मेडिकल जांच के बाद काजी तौकीर बिग बॉस के घर में ही हैं। वह शो से बाहर नहीं हुए हैं। टीम ने बताया कि उनकी सेहत को लेकर वह लगातार बिग बॉस 20 की टीम के संपर्क में हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही डेंगू की खबरों पर टीम ने कोई पुष्टि नहीं की है।

फैंस से की दुआ करने की अपील

काजी की टीम ने फैंस से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और उन्हें अपना प्यार देते रहें। टीम ने कहा कि काजी के पूरी तरह ठीक महसूस करने के बाद उनके उसी एनर्जेटिक अंदाज में वापस आने की उम्मीद है। साथ ही फैंस से उनके लिए दुआ करने और लगातार सपोर्ट करने की अपील की गई है।

काजी तौकीर

डेंगू की अफवाहों पर नहीं हुई पुष्टि

मंगलवार को सोशल मीडिया पर काजी तौकीर के बिग बॉस हाउस से बाहर होने और उन्हें डेंगू होने की अफवाह तेजी से फैली थी। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि वह इलाज के लिए मेडिकल रूम में हैं और कुछ दिनों बाद शो में लौटेंगे। हालांकि, उनकी टीम ने स्पष्ट किया कि काजी को सिर्फ तबीयत खराब होने के चलते मेडिकल रूम ले जाया गया था और वह वापस बिग बॉस के घर में हैं। डेंगू की बात की टीम ने पुष्टि नहीं की है।

By Election 2026 LIVE: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर गिरफ्तार

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार! AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया बड़ा दावा, CJP को सत्ता रहा डर

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला