मनोरंजन

Pushpa 3 collection Worldwide: पुष्पा 2 की सुनामी में ध्वस्त हुए रिकॉर्ड, कमाई का आंकड़ा 600 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 नाम की सुनामी चल रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 3 दिन के भीतर ही वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ रुपए की कमाई का नया रिकॉर्ड बना लिया है।

अनिल सिंह

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' दिन प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बनाने में लगी हुई है। अब फिल्म ने तीन दिन के भीतर वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपए कमाने का आंकड़ा छू लिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह नजर आ रही है। इसने अब तक रिलीज हुई सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है और यह अभी भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

5 दिसंबर को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना डंका बजा दिया है। 164 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ पुष्पा 2 देश और दुनिया भर में सबसे तगड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। सिर्फ हिंदी की अगर बात करें तो सिर्फ हिंदी में इस फिल्म ने 3 दिन में 200 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वहीं वर्ल्डवाइड तीन दिन में इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।

पुष्पा 2 ने रिलीज होने के 2 दिन के अंदर ही वर्ल्डवाइड 421.30 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड तीन दिन में फिल्म ने करीब 600 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने वर्ल्ड वाइड 598.90 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। मतलब यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने सिर्फ तीन दिन के अंदर दुनिया भर में 600 करोड़ रुपए की कमाई की है और यह किसी भी फिल्म के लिए न सिर्फ नया रिकॉर्ड है बल्कि उसकी सफलता का सबूत है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 275 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन वर्ल्डवाइड 146.10 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं तीसरे दिन भी फिल्म ने दुनिया भर में 177.6 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। कुल मिलाकर यह आंकड़ा 598.90 करोड़ पहुंच गया। पुष्पा 2 की सुनामी अभी रुकी नहीं है। यह आने वाले वक्त में और नया रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूने में भी कामयाब होगी।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद