मनोरंजन

पुष्पा 2: सामंथा को 'उं अंटावा' के लिए मिले थे 5 करोड़, श्रीलीला को मिली है आधी से भी कम फीस

पुष्पा 2 फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उससे पहले ही श्रीलीला के आइटम सॉन्ग किस्सिक की चर्चा हर जगह हो रही है। लेकिन इस आइटम सांग के लिए श्रीलीला को सामंथा से आधी फीस मिली है। 

अनिल सिंह

मुंबई: फिल्म 'पुष्पा 2' रिलीज होने से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के आइटम सॉन्ग को लेकर लोग तेजी से चर्चा कर रहे हैं। इस बार सामंथा रुथ प्रभु के जगह फिल्म में आइटम डांस करते हुए श्रीलीला नजर आने वाली हैं। श्रीलीला का गाना 'किस्सिक', सामंथा के 'उं अंटावा' के मुकाबले सफल साबित होगा या नहीं यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन दोनों को मिली फीस इस समय चर्चा का विषय बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलीला को सामंथा के मुकाबले आधे से भी कम फीस मिली है।

फिल्म पुष्पा में सामंथा रुथ प्रभु ने  'उं अंटावा' गाने के जरिए दर्शकों का दिल जीता था। उस गाने ने तहलका मचा दिया था। हिंदी और तमिल दोनों ही वर्जन में गाने को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि गाने की धुन और बोल ऐसे थे जो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे थे और उस पर समानता का कातिलाना अंदाज लोगों की जान ले रहा था। 'पुष्पा 2' का किस्सिक गाना जिसमें श्रीलीला परफॉर्म कर रही हैं वो सामंथा रुथ प्रभु के गाने की तरह जादू चल पाएगा या नहीं यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन दोनों गाने की तुलना अभी से की जा रही है। ख़ासकर श्रीलीला को मिली फीस पर लोग तेजी से चर्चा कर रहे हैं।

फिल्म पुष्पा में आइटम सोंग  'उं अंटावा' के लिए सामंथा रुथ प्रभु को 5 करोड़ रुपए की फीस मिली थी। वहीं 'पुष्पा 2' में 'किस्सिक' गाने के लिए श्रीलीला को 2 करोड़ रुपए की फीस मिली है और यह फीस सामंथा को मिली फीस के मुकाबले आधे से भी कम है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यहां निर्माताओं की कंजूसी साफ नजर आ रही है। अगर ये गाना  'उं अंटावा' जितना ही सफल साबित हुआ तो यह श्रीलीला के करियर में एक और मील का पत्थर साबित होगा। लेकिन सामंथा के मुकाबले कम फीस मिलने की टीस उनके मन में हमेशा के लिए बनी रहेगी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO