पुष्पा 2 के न्यू सॉन्ग के लिरिक्स में पुलिस को चैलेंज की वजह यूजर्स भड़क गए  
मनोरंजन

अगर तुम में हिम्मत है तो मुझे पकड़ लो! अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 के नए गाने पर विवाद

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ। गाने को डिलीट करना पड़ा। लिरिक्स में पुलिस को चैलेंज की वजह यूजर्स भड़क गए और गाने को यूट्यूब पर से हटाना पड़ा है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

अनिल सिंह

मुंबई: 'अल्लू अर्जुन' और 'पुष्पा 2' की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना फिल्म से जुड़ा या अल्लू अर्जुन से जुड़ा कोई नया विवाद सामने आ ही जाता है। अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को संध्या थिएटर के हुई बाहर भगदड़ में हुई महिला की मौत की वजह से जमानत पर चल रहे हैं। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। मृतक महिला का बेटा अब भी घायल अवस्था में अस्पताल में है। इसी बीच अल्लू अर्जुन का नया गाना विवादों में आ गया है। लोगों को लग रहा है कि पुलिस जांच के बीच यह गाना पुलिस को चुनौती दे रहा है। मेकर्स को यह वीडियो सोशल मीडिया पर से हटाना पड़ा है।

अल्लू अर्जुन पर भगदड़ मामले में अभी जहां चल रही है इसी बीच अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ।  दामुन्ते पट्टुकोरा गीत जैसे ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इसके लिरिक्स को सुनकर लोग भड़क उठे। इसमें कहा गया है, 'अगर तुम में हिम्मत है तो मुझे पकड़ लो शेखावत' यह गाना सुनकर लोग भड़क गए हैं। लोगों को लग रहा है कि अल्लू अर्जुन जांच के बीच पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और इसीलिए मेकर्स को यह गाना तुरंत यूट्यूब पर से हटाना पड़ा है।

अल्लू अर्जुन और फिल्म पुष्पा 2 को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। 4 दिसंबर को संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। उसका बेटा घायल अवस्था में अब भी अस्पताल में भर्ती है। इसी मामले को लेकर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी 13 दिसंबर को हुई थी। जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। 24 दिसंबर को उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

मामले की जांच चल रही है और इसी बीच अल्लू अर्जुन का यह नया गाना रिलीज हुआ। लेकिन लोगों को यह लगने लगा कि मामले की जांच के बीच यह गाना और इसके बोल पुलिस को चिढ़ाने का काम कर रहे हैं और इसी वजह से विवाद को रोकने के लिए मेकर्स ने तुरंत इस गाने को यूट्यूब से डिलीट कर दिया है। अल्लू अर्जुन के पिता ने पीड़ित परिवार के लिए दो करोड रुपए की मदद राशि का ऐलान भी हाल ही में किया है। वह घायल बच्चे से मिलने अस्पताल गए थे और बताया कि बच्चा ठीक हो रहा है। अब वह आईसीयू से सामान्य वार्ड में आ गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा