सिकंदर का टीजर पोस्टपोन, मनमोहन सिंह के निधन से आगे बड़ी डेट

पूर्व पीएम के निधन के कारण सलमान खान के अपकमिंग फिल्म सिकंदर के टीजर की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। साजिद नाडियाडवाला ने बताई नई तारीख और समय का एलान किया है।
Salman Khan Sikandar teaser postponed due to Manmohan Singh death
मनमोहन सिंह के निधन की वजह से टला सलमान खान की सिकंदर का टीजर
Published on: 
Updated on: 

Sikandar teaser release postpone: सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर आज, 27 दिसंबर को उनकी मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र रिलीज़ होने वाला था। हालांकि, यह रिलीज़ टाल दी गई है। यह फैसला 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते लिया गया है। एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का टीज़र अब 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे ऑनलाइन रिलीज़ किया जाएगा। इस बात को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल X अकाउंट पर कन्फर्म किया गया है।

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। सिकंदर फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शर्मन जोशी भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इस वजह से सुर्खियों में है क्योंकि फिल्म की शूटिंग के वक्त सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली। उनकी सुरक्षा भले ही बढ़ाई गई है लेकिन उनकी जान पर खतरा कम नहीं हुआ है इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग की डेट को आगे नहीं बढ़ाया और शूटिंग जारी रखी। तय समय पर फिल्म की शूट कंप्लीट होने का दावा किया जा रहा है। यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

'सिकंदर' टीज़र रिलीज़ पोस्टपोन: साजिद नाडियाडवाला ने बताई नई तारीख और समय स्टेटमेंट में कहा गया है, "हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनज़र, हमें खेद है कि 'सिकंदर' के टीज़र की रिलीज़ को स्थगित किया गया है। अब यह 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज़ किया जाएगा।"

साजिद नाडियाडवाला की आने वाली मैग्नम ओपस फिल्म 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है, जो बेहद शानदार और यादगार है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड 'सिकंदर' एक ऐसी सिनेमाई प्रस्तुति होने का वादा करती है, जो एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का बेहतरीन मिश्रण दिखाएगी। इस दिलचस्प फर्स्ट लुक के साथ, सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर के लिए काउंटडाउन ऑफिशियल तौर पर शुरू हो चुका है। सिकंदर के सफर के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com