मनोरंजन

'उं अंटावा' के सामने फेल हुआ पुष्पा 2 का गाना किस्सिक, रिलीज होते ही क्या बोले लोग

पुष्पा 2 का गाना किस्सिक रिलीज हो गया है। लेकिन समांथा रुथ प्रभु के गाने के सामने यह गाना फीका नजर आ रहा है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को देखकर लोग ऐसा ही कुछ रिएक्शन दे रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का नया गाना किस्सिक रिलीज हो गया है। लेकिन सॉन्ग के रिलीज होते ही इसकी तुलना 'उं अंटावा' सॉन्ग से हो रही है और दर्शक कमेंट्स में अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। उन्हें यह गाना 'उं अंटावा' गाने के आगे फीका लग रहा है। दर्शकों का कहना है कि 'उं अंटावा' गाना इंटरनेशनल था। वही किस्सिक सॉन्ग नेशनल है। श्री लीला फायर है, तो सामंथा रुथ प्रभु वाइल्ड फायर थी। इस तरह की तुलना गाने और कलाकारों को लेकर की जा रही है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 अगले महीने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया गया था। अब फिल्म का नया गाना किस्सिक फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। फैंस इसे यूट्यूब पर तेजी से देख रहे हैं। वीडियो वायरल हो चुका है लेकिन फिल्म किस्सिक गीत को लेकर दर्शकों ने अपनी राय भी रख दी है। उन्हें यह गाना 'उं अंटावा' जितना पसंद नहीं आया है।

पुष्पा 2 फिल्म की कहानी दमदार है, क्योंकि ट्रेलर देखकर दर्शकों ने फिल्म के प्रति अपनी बेताबी जाहिर की थी और फिल्म की कहानी को अच्छा भी बताया था। बेशक पुष्पा के मुकाबले पुष्पा 2 बेहतर फिल्म साबित हो सकती है। लेकिन पुष्पा के गीत 'उं अंटावा' के मुकाबले श्री लीला का पुष्पा 2 का गीत किस्सिक कमजोर नजर आ रहा है। गाना रिलीज होने के पहले ही 'उं अंटावा' के साथ इस गाने की तुलना हो रही थी। इतना ही नहीं श्री लीला के साथ सामंथा रुथ प्रभु की तुलना लोग कर रहे थे और यहां पर जीत 'उं अंटावा' गीत और सामंथा रुथ प्रभु की होती हुई नजर आ रही है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच