-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Javed Akhtar Called Marriage A Useless Practice
जावेद अख्तर ने शादी को बताया बेकार की प्रथा, बोले-बरसों से लुढ़कता आ रहा है ये पत्थर
- Written By: अनिल सिंह
मशहूर फिल्म राइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने शादी को बेकार की प्रथा बता दिया है। वह बोल रहे हैं कि यह बरसों से लुढ़कता आ रहा पत्थर है। आइए जानते हैं जावेद अख्तर ने इस विषय पर क्या कुछ कहा है।

मुंबई: जावेद अख्तर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म राइटर और गीतकार हैं, जिन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर बेहतरीन फिल्मों की कहानी लिखी और फिल्मों में गीत लिखने का भी काम किया। लेकिन इस बीच जावेद अख्तर अपने दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने शादी को बेकार की प्रथा बता दिया है और कहा है कि यह एक ऐसा पत्थर है जो बरसों से लुढ़कता आ रहा है।
जावेद अख्तर ने बरखा दत्त से शादी के विषय पर बातचीत की। इस दौरान जावेद अख्तर ने शबाना आजमी के साथ शादी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया। जावेद अख्तर से शबाना आज़मी और उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि दरअसल हम मुश्किल से एक शादी के बंधन में हैं। हम दोस्त हैं, उन्होंने कहा शादी-वादी तो बेकार काम है। यह सदियों पुरानी प्रथा है यह एक ऐसा पत्थर है जो सदियों से लुढ़कता चला आ रहा है। जिसमें बहुत सारी कई और कूड़ा कचरा जमा हो गया है।
ये भी पढ़ें- क्या स्त्री 2 के बाद 5 करोड़ फीस मांगने लगे हैं राजकुमार राव? बोले- 6 करोड़ की कार…
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
ब्रेन हैमरेज के बाद अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत, जावेद अख्तर ने दी जानकारी
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस से जावेद अख्तर-शबाना आजमी तक, सेलेब्स की रंग-बिरंगी होली ने जीता फैंस का दिल
तालिबान के नए कानून पर जावेद अख्तर का तीखा बयान, घरेलू हिंसा को ‘कानूनी मान्यता’ देने पर जताई आपत्ति
जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि दो लोगों को साथ रहने के लिए जरूरी है कि दोनों एक दूसरे की इज्जत करती हों। दोनों एक दूसरे को स्पेस देते हों। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को यह समझना जरूरी है कि उनके पार्टनर समेत हर इंसान की अपनी एक पहचान होती है। हमें समझना चाहिए कि हर इंसान की अपनी इच्छाएं और सपने होते हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि सिंपल है दोनों लोग साथ में तभी खुश रह सकते हैं जब वह अपने-अपने जीवन में भी खुश हों। उन्होंने कहा कि एक चीज तो तय है कि बिना सम्मान का प्यार फ्रॉड होता है। जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से 1984 में शादी की थी। शबाना से शादी के पहले जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से शादी की थी।
जावेद अख्तर ने बॉलीवुड को बेहतरीन गीत दिए हैं। सिलसिला फिल्म से उनका फिल्मों के लिए गीत लिखने का सफर शुरू हुआ था जो आज तक कायम है। जबकि उससे पहले वह सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ मिलकर फिल्मों की कहानी लिखा करते थे। सलीम जावेद की हिट जोड़ी ने दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी बाद में यह जोड़ी टूट गई। जावेद अख्तर तब से फिल्मों के लिए गीत लिखने लगे।
Javed akhtar called marriage a useless practice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Jul 30, 2026 | 07:10 AMनाबालिग द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और विभाग ने शुरू की मामले की जाँच
Jul 30, 2026 | 07:09 AMउपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण
Jul 30, 2026 | 07:09 AMWeather Alert: इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी
Jul 30, 2026 | 07:06 AMSonu Nigam Birthday: रिजेक्शन, आंसू और संघर्ष, फिर ‘कल हो ना हो’ की आवाज बनकर छा गए सोनू निगम
Jul 30, 2026 | 07:05 AMUS Airstrikes: जॉर्डन बेस पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने फिर से शुरू की एयरस्ट्राइक
Jul 30, 2026 | 07:01 AMSawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
Jul 30, 2026 | 06:54 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














