यूलिया वंतूर ने सलीम खान को किया विश, जन्मदिन के मौके पर लिखा दिल छूने वाला नोट

सलमान खान के पिता के जन्मदिन के मौके पर यूलिया वंतूर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और दिल को छू लेने वाला एक संदेश लिखा है। यूलिया वंतूर ने बताया है कि सलीम खान के साथ उनका रिश्ता कैसा है।
Iulia Vantur Wishes Salim Khan on His 89th Bithday
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: यूलिया वंतूर का नाम सलमान खान के साथ जोड़ा जाता है। उन्हें सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जाता है। यूलिया वंतूर ने सलमान खान के पिता सलीम खान के जन्मदिन के मौके पर बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाला नोट साझा किया है। इसमें वह सलमान खान के पिता सलीम खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आई हैं। सलीम खान के बारे में उन्होंने लिखा है कि सलीम खान ने उन्हें भारत में घर जैसा महसूस करवाया है।

यूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर सलीम खान के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह सलीम खान के साथ नजर आ रही हैं यूलिया ने सलीम खान के कंधे पर अपना सिर रखा हुआ है और दोनों के बीच बेहद खास बॉन्ड नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा लोगों में से एक को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जिन्होंने मुझे भारत में घर जैसा महसूस कराया, मैं हमेशा आभारी रहूंगी।

सलमान खान और यूलिया वंतूर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप का ऐलान नहीं किया है। सलमान खान हमेशा बताते हैं कि वह सिंगल हैं। लेकिन यूलिया वंतूर के साथ उनके करीबी दोस्ती और उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में रहती है। दोनों को कई पारिवारिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया है। जिससे उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जाती हैं।

यूलिया वंतूर ने हमेशा इस बात का जिक्र किया है कि सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड में काफी मदद की है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की है। सलीम खान की अगर बात करें तो सलीम खान का नाम सलीम जावेद की जोड़ी की वजह से याद किया जाता है, जिन्होंने बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में बेहतरीन फिल्में दी थी। सन 1975 में आई फिल्म दीवार और सन 1975 में ही आई फिल्म शोले की कहानी इसी जोड़ी ने लिखी थी

फिल्म जंजीर से इस जोड़ी को लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस जोड़ी ने करीब दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्में दी अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन बनाने का श्रेय भी इसी जोड़ी को मिला है। सन 1980 में जावेद अख्तर और सलीम खान अलग हो गए थे। जिसके बाद जावेद अख्तर ने सिलसिला फिल्म से गीत लिखने की शुरुआत की। सलीम खान ने स्वतंत्र लेखक के तौर पर फिल्म की कहानी लिखने का काम जारी रखा। साल 2003 में आई फिल्म बागबान सलीम खान की स्वतंत्रता लिखी गई फिल्म थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com