फिल्म राहु केतु (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की ‘राहु केतु’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानिए क्या-क्या पड़ा बदलना

Rahu Ketu Movie: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की नई फिल्म ‘राहु केतु’ को CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन रिलीज से पहले मेकर्स को कई अहम बदलाव करने पड़े हैं।

स्नेहा मौर्या

Pulkit Samrat And Varun Sharma Movie Rahu Ketu CBFC Cuts: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसाने और एंटरटेन करने के लिए तैयार है। ‘फुकरे’ फ्रेंचाइज़ी में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत चुके ये दोनों अब कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘राहु केतु’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद इसे सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास भेजा गया। बोर्ड ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट तो दे दिया है, लेकिन इसके साथ ही कुछ जरूरी बदलाव करने के निर्देश भी दिए हैं।

डायलॉग और सीन में बदलाव के दिए निर्देश

‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने मेकर्स से फिल्म के एक डायलॉग में बदलाव करने को कहा है। इसके अलावा ड्रग्स को सूंघने और सेवन से जुड़े सीन को हटाकर किसी दूसरे शॉट से रिप्लेस करने का निर्देश दिया गया है। सेंसर बोर्ड यहीं नहीं रुका जहां-जहां फिल्म में मिडिल फिंगर दिखती है, उसे छोटी उंगली से बदलने के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही, फिल्म में दिखाए गए सभी एल्कोहल ब्रांड्स के नाम हटाने को कहा गया है।

बैकग्राउंड म्यूजिक पर भी जताई गई आपत्ति

CBFC ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए संस्कृत श्लोक के लिए मेकर्स से ऑथेंटिकेशन लेटर जमा करने को कहा है। इसके अलावा एग्जामिनिंग कमेटी ने ‘कांतारा’ फिल्म के चीखने वाले म्यूजिक से मिलते-जुलते साउंड को बदलने का निर्देश भी दिया है। इन सभी बदलावों के बाद ही फिल्म को फाइनल सर्टिफिकेट दिया गया है।

‘राहु केतु’ का निर्देशन विपुल विग ने किया है। फिल्म को उमेश कुमार बंसल, प्रगति देशमुख, सूरज सिंह और वर्षा कुकरेजा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है। पुलकित सम्राट और वरुण के अलावा फिल्म में चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, अमित सियाल, मनु ऋषि चड्ढा और शालिनी पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रिलीज डेट पर हो सकता है क्लैश

‘राहु केतु’ 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जहां इसका सामना आमिर खान की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ से होगा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की तारीफ सलमान खान, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार भी कर चुके हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के लिए कितनी लकी साबित होती है।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज