सीमा पार पहुंचा कंगना रनौत की इमरजेंसी का विरोध, इंग्लैंड के बर्मिंघम में खालिस्तान समर्थकों ने की नारेबाजी 
मनोरंजन

कंगना रनौत की इमरजेंसी का इंग्लैंड में विरोध, खालिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे, देखें वीडियो

कंगना रनौत की फिल्में इमरजेंसी पर विवाद अब सीमा पार कर चुका है। देश के बाद अब इसका विरोध इंग्लैंड में भी हो रहा है। खालिस्तानी समर्थक फिल्म की स्क्रीनिंग रोक रहे हैं। खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर विवाद थम नहीं रहा है। विवादों का सिलसिला अब सीमा पार पहुंच गया है। देशभर में इस फिल्म के रिलीज से पहले और रिलीज के बाद विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। लेकिन अब इसका विरोध इंग्लैंड में भी हो रहा है। खबर के मुताबिक इंग्लैंड के सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने का प्रयास किया गया। खालिस्तानी समर्थक स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में घुस गए और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसी बीच कंगना रनौत ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की है।

स्थानीय वेबसाइट और मीडिया की खबरों के मुताबिक कंगना की इमरजेंसी का विरोध इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में हो रहा है। खालिस्तानी समर्थक सिटी व्यू सिनेमा घर में घुस गए हैं और वहां पर स्क्रीनिंग रोकने की कोशिश की जा रही है। खबर के मुताबिक खालिस्तानी समर्थक थिएटर में घुसने के बाद फिल्म को रोकने का प्रयास करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने वहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं। कंगना की इमरजेंसी को लेकर भारत के पंजाब में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। अमृतसर के सिनेमाघर में स्क्रीनिंग को रोकने का प्रयास किया गया था।

कंगना रनौत ने इस पर अपना दुख जताया है, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके वह अपना दर्द बयान करते हुए नजर आई हैं। कंगना ने वीडियो के माध्यम से लोगों से फिल्म को देखने की अपील की है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बारे में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने बताया था कि फिल्म में सिखों को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। जबकि इतिहास के साथ खिलवाड़ किया गया है और इसलिए वह फिल्म का विरोध कर रहे हैं। कंगना की फिल्म रिलीज होने से पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है। रिलीज होने से पहले से ही फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चल रहा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z