महेश बाबू के बाद अल्लू अर्जुन संग देसी गर्ल करेगी रोमांस 
मनोरंजन

महेश बाबू के बाद अल्लू अर्जुन संग देसी गर्ल करेगी रोमांस, प्रियंका चोपड़ा को मिली एटली की फिल्म!

Priyanka Chopra And Allu Arjun Upcoming Movie: प्रियंका चोपड़ा के हाथ साउथ की एक और बड़ी फिल्म लगी है। महेश बाबू के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने के बाद अब देसी गर्ल अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म में नजर आएंगी।

अनिल सिंह

Priyanka Chopra Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के साथ प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बन सकती है, ऐसी खबर सामने आ रही है। दोनों एटली की फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी जिसमें पुनर्जन्म की कहानी को दिखाया जाएगा। जल्द ही फिल्म के कास्ट का ऐलान किया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है। लेकिन वह हॉलीवुड की फिल्में कर रही हैं और अब उन्होंने इंडिया में साउथ सिनेमा का रुख किया है। महेश बाबू के साथ वह राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग चल रही है। इसी बीच खबर यह है कि उन्हें साउथ की एक और बड़ी फिल्म मिल गई है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी।

अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा से देश भर में अपनी पहचान बना ली है, फिल्म को पैन इंडिया के तौर पर रिलीज किया गया था, जिसे देशभर में दर्शकों ने काफी पसंद किया। पुष्पा 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया और वह दुनिया भर में भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। ऐसे में अब खबर ये आ रही है कि अल्लू अर्जुन प्रियंका चोपड़ा के साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, एटली इस फिल्म का निर्माण करने वाले हैं।

प्रियंका चोपड़ा की काम की अगर बात करें तो उन्होंने हाल ही में सिटाडेल सीरीज में जबरदस्त अभिनय किया था। वहीं वह एक ऑस्ट्रेलियाई फिल्म में भी नजर आएंगी। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म (SSMB29) में काम कर रही है। इस फिल्म में वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं। लंबे समय के बाद प्रियंका चोपड़ा की भारतीय सिनेमा में वापसी देखने को मिलेगी, लेकिन उन्होंने फिलहाल बॉलीवुड से दूरी कायम रखी है। लेकिन जल्द ही वह साउथ सिनेमा की एक और फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी, फिल्म के कास्ट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा