आर माधवन ने बताया प्रियंका चोपड़ा का संघर्ष  
मनोरंजन

'प्रियंका चोपड़ा की सफलता कोई संयोग नहीं', आर माधवन ने बताया एक्ट्रेस का संघर्ष

आर माधवन ने एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा की सफलता को उनकी मेहनत और संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने भारत से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। माधवन खुद प्रियंका के फैन है।

सोनाली झा

मुंबई: एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ फातिमा सना शेख नजर आ रही हैं। इस बीच माधवन ने एक इंटरव्यू में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को लेकर खुलकर बात की और उनकी जमकर सराहना की। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में आर माधवन ने कहा कि प्रियंका की ग्लोबल सक्सेस कोई संयोग नहीं, बल्कि सालों की कड़ी मेहनत और निरंतर संघर्ष का नतीजा है।

आर माधवन ने कहा कि प्रियंका ने जिस तरह से खुद को हर चुनौती के लिए तैयार किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। वो इंडस्ट्री में अपने दम पर आगे बढ़ीं और न सिर्फ भारत बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। माधवन ने प्रियंका की लेटेस्ट हॉलीवुड फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ का भी ज़िक्र किया और कहा कि उसमें उनका किरदार यह दिखाता है कि वह कितनी वर्सेटाइल कलाकार हैं।

प्रियंका चोपड़ा के फैन है आर माधवन

आर माधवन ने आगे कहा कि वो हर बार अपने काम से चौंकाती हैं। उनका आत्मविश्वास, उनकी मेहनत और उनका जुनून ही उन्हें इस मुकाम तक लाया है। आर माधवन ने स्वीकार किया कि वह खुद प्रियंका चोपड़ा के फैन हैं। मैं उनकी सफलता से बहुत प्रेरित हूं। जिस तरह से उन्होंने देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया, वो काबिल-ए-गौरव है। कई कलाकार आज उनके जैसे मुकाम की ख्वाहिश रखते हैं, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि ये किसी शॉर्टकट से नहीं आता।

आर माधवन की फिल्म

आर माधवन की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ एक मॉडर्न लव स्टोरी है, जिसमें वह जमशेदपुर के एक आम आदमी की भूमिका में हैं। फातिमा सना शेख के साथ उनकी जोड़ी और केमिस्ट्री को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। माधवन इससे पहले भी ‘रंग दे बसंती’, ‘3 इडियट्स’ और ‘इरुधि सुत्रु’ जैसी फिल्मों से अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं।

आर माधवन का करियर

आर माधवन का पूरा नाम रंगनाथन माधवन है और उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ था। माधवन ने अपने करियर की शुरूआत टेलीविजन से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई हिंदी और साउथ फिल्मों में काम किया। उन्हें बड़ा ब्रेक 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से मिला। जिसके बाद उन्होंने थ्री इडियट्स, तनु वेड्स मनु और रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन