मनोरंजन

दिवंगत पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बचपन की तस्वीर, बोलीं- 'डैडी की छोटी बच्ची...'

उज्वला धारपवार

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पिता अशोक चोपड़ा (Ashok Chopra) के बेहद करीब थीं। प्रियंका के पिता कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 10 जून 2013 को निधन हुआ था। प्रियंका अक्सर अपने दिवंगत पिता की याद को जिंदा रखने के लिए उनके साथ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर करती हैं। कुछ देर पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी।

पोस्ट में बेबी प्रियंका को अपने पिता की प्यार भरी बाहों में देखा जा सकता है। दोनों की मासूम सी मुस्कान ने तस्वीर को बेहद कीमती बना दिया। हालाँकि तस्वीर थोड़ी धुंधली है, लेकिन जो प्यार वह महवपूर्ण है। तस्वीर के साथ, प्रियंका ने कैप्शन लिखा, 'डैडीज लिटिल गर्ल। #justthetwoofus।" ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रियंका ने अपने प्यारे पिता की याद में एक टैटू भी बनवाया है जिस पर लिखा है 'डैडीज़ लिटिल गर्ल'।

बता दें, प्रियंका बहुत जल्द 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी जो फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित है। फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी होंगी। इसके अलावा प्रियंका एंडिंग थिंग्स और इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी, सिटाडेल पर काम कर रही हैं। 

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन