प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करवाचौथ (सौ. Instagram@priyankachopra)
मनोरंजन

करवाचौथ के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया पति पर प्यार, निक जोनस ने टूर शेड्यूल बदलकर दिया सरप्राइज

Priyanka Chopra Karwa Chauth: सात समंदर पार रह रही प्रियंका चोपड़ा ने भी धूमधाम से करवाचौथ मनाया। उन्होंने पति निक जोनस की तारीफ करते हुए टूर शेड्यूल बदलकर सरप्राइज देने की बात बतायी।

अपूर्वा नायक

Priyanka Chopra Nick Jonas Karwa Chauth Surprise: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार भी अपने कल्चर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आयी है। करवाचौथ के मौके पर प्रियंका ने धूमधाम से इस त्योहार को मनाया।

करवाचौथ पर प्रियंका की ये खुशी और भी ज्यादा दोगुनी हो गई थी, क्योंकि निक जोनस ने इस मौके पर घर पर रहने के लिए अपने चल रहे टूर शेड्यूल में बदलाव किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने पति निक पर जमकर प्यार लुटाया है।

पति पर बरसाया प्यार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर करवाचौथ की पोस्ट शेयर करके लिखा कि वो मेरे बिना कहे घर आ गया.. ये जानते हुए भी कि ये मेरे और मालती मैरी के लिए ये कितना मायने रखता है। उसने पक्का किया कि करवाचौथ पर घर आने का प्लान हो। मेरे पति जैसा कोई नहीं,ऐसा प्यार आप सबको मिले। हैप्पी करवाचौथ।

फैमिली के साथ मनाया करवाचौथ का त्योहार

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में अपने घर पर अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ करवाचौथ का त्योहार मनाया। इंस्टाग्राम में पोस्ट की गई इन फोटोज में प्रियंका लाल सूट में सजी हुई चांद का इंतजार करती हुई नजर आ रही है। इन फोटोज में प्रियंका के साथ निक जोनस भी नजर आ रहे हैं और साथ ही उनकी बेटी मालती भी इन फोटोज में ट्रेडिशनल लुक में दिख रही है।

लाल शरारा पहने, प्रियंका एक परफेक्ट देसी गर्ल लग रही थीं। उनके कैरोसेल पोस्ट में निक और बेटी मालती मैरी के साथ फैमजैम तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में, निक जोनस मालती मैरी के छोटे जूतों से अपना चेहरा छिपाते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में, प्रियंका ने इस रस्म से जुड़ी अपनी एक्सेसरीज़ शेयर कीं, जिसमें एक मंगलसूत्र भी शामिल है।

कॉन्सर्ट बीच में छोड़ पहुंचे पत्नी के पास

निक अभी अपने भाइयों जो और केविन जोनास के साथ जोनास ब्रदर्स के बर्निंग अप टूर ऑल ओवर अगेन के हिस्से के तौर पर टूर पर हैं। उनके 2008 के बर्निंग अप टूर से इंस्पायर्ड, नॉर्थ अमेरिकन कॉन्सर्ट टूर 20 अगस्त, 2026 को न्यूयॉर्क में शुरू हुआ था, और दिसंबर तक चलने वाला है, जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में परफॉर्मेंस प्लान की गई हैं।

Uttarakhand Helicopter Missing: बद्रीनाथ से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोग थे सवार

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step