प्रियंका चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा सिद्धार्थ चोपड़ा की मेहंदी में लगाया डांस का तड़का 
मनोरंजन

भाई की मेहंदी में जमकर नाची प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के आते ही शादी की रस्मों में लगा चार-चांद

प्रियंका चोपड़ा भाई के मेहंदी फंक्शन में जमकर नाचते हुए नजर आई है। निक जोनस के भारत पहुंचते ही भाई की शादी की रस्मों में चार चांद लग गया है। यहां पढ़ें शादी से जुड़ी खबर।

अनिल सिंह

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा के साथ मुझसे शादी करोगी गीत पर डांस करते हुए नजर आई हैं। तो वहीं मेहंदी फंक्शन के बाद निक जोनस की मौजूदगी ने भी समा बांध दिया है। प्रियंका चोपड़ा भाई के शादी को इंजॉय करते हुए नजर आई है। निक जोनस भी साले की शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। निक जोनस का परिवार भी प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में शरीफ हुआ है। इतना ही नहीं प्रियंका के ससुर प्रियंका के पिता की भूमिका निभाते हुए नजर आए। जोनस परिवार की लोग तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए मुंबई में हैं और सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि पूरा चोपड़ा परिवार और निक जोनस का परिवार भी इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचा है। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी मुंबई पहुंचे थे। और वह भी शादी की रस्मों में शामिल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी के रस्मों की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मेहंदी की तस्वीर जो इस समय वायरल हो रही है, उसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन मन्नारा चोपड़ा के साथ मुझसे शादी करोगी गीत पर डांस करते हुए नजर आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है उसमें सभी के हाथों में मेहंदी लगी हुई तस्वीर दिखाई दे रही है। इसमें प्रियंका चोपड़ा की मां, सास और बहने शामिल हैं। प्रियंका की बेटी मालती के हाथ में भी मेहंदी लगाई गई है, तो वहीं दुल्हन के मेहंदी की तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा