प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ अयोध्या राम मंदिर में (pic credit: social media) 
मनोरंजन

रामलला की भक्ति में डूबी प्रियंका चोपड़ा, बेटी और पति निक के साथ लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनस (Nick Jonas) ने बुधवार को दो साल की बेटी मालती (Malti Mary) के साथ अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में पूजा-अर्चना की। बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, बेटी मालती और अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) एवं अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राम मंदिर गईं। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर मंदिर की तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जय सिया राम, बच्ची और परिवार के लिए आशीर्वाद लिया।" 

ट्रेडिशनल अवतार में दिखा पूरा परिवार 

इस मौके की उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो भी प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए हैं। इनमें से एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मंदिर दर्शन के लिए बेटी मालती को गोद में लिए दिख रही हैं और हवा से बचाने के लिए उसे अपने पल्लू से ढक रखा है। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ कर रहे है। 

वहीं इस बीच प्रियंका चोपड़ा और उनका पूरा परिवार ट्रडिशनल लुक में दिखाई दिया। जहां प्रियंका ने पीली रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं तो वहीं निक जोनस कुर्ता पायजामा में दिखाई दिए। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए- जय सिया राम भी लिखा। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा