प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच छिड़ी जुबानी जंग, Rise and Fall 2 में आज फिर होगा जबरदस्त हंगामा

Rise And Fall 2 के लेटेस्ट प्रोमो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। मैनचाइल्ड और गोल्ड डिगर कमेंट के बाद विवाद बढ़ता है और शहजाद शो छोड़ने की बात कहते हैं।

अपूर्वा नायक

Shehzad Poonawalla Fight Rise And Fall 2: अमेजन प्राइम के हाल ही में रिलीज हुए रियलिटी शो राइज एंड फॉल में जबरदस्त ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है। जहां बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला भी नजर आ रहे है।

राइज एंड फॉल के कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला की सीवेत तोमर के साथ हुई लड़ाई के बाद सीवेत की शो से छुट्टी हो चुकी है। उड़ारियां, नागिन और बिग बॉस जैसे शो में काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई है।

प्रियंका ने शहजाद को बोला मैनचाइल्ड

राइज एंड फॉल के सीजन 2 के लेटेस्ट प्रोमो में प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच जुबानी जंग छिड़ती हुई देखने के लिए मिल रही है। प्रियंका चहर चौधरी को राज ग्रोवर के साथ बातचीत करते हुए देखा जा रहा है, जिसमें वो राज से कहती है मैनचाइल्ड देखा है? जिसके जवाब में शहजाद भी उन्हें गोल्ड डिगर कहकर संबोधित करते है।

शहजाद का प्रियंका को लेकर प्रीडिक्शन

प्राइम वीडियो के लेटेस्ट प्रोमो में शहजाद पूनावाला को कैमरे के साथ बातचीत में कहते है कि पिछले दिन की तरह, आज के लिए उनका अंदाज़ा था कि प्रियंका एक बार फिर ड्रामा करेंगी और विक्टिम कार्ड खेलेगी। प्रियंका ने बाद में बहस के बारे में खुलकर बात की और कहा कि जो हुआ उसकी वजह से वह पूरी रात सो नहीं पाईं। उन्होंने सवाल किया कि शहज़ाद उन्हें “गोल्ड डिगर” कैसे कह सकते हैं और बताया कि उन्होंने अपना परिवार खुद पाला है।

प्रियंका चहर चौधरी ने दी शहजाद को धमकी

प्रियंका की इन बातों को सुनकर शहजाद कहते है कि सुबह सुबह ड्रामा शुरू हो गया। जिसके बाद प्रियंका आगबबूला हो जाती है और शहजाद को धमकी देते हुए कहती है कि तमाचा यहां खाएगा और तालियां उतनी ही जोर से बाहर बजेगी। जिसके बाद इन दोनों की जुबानी जंग और तेज हो जाती है।

शहजाद ने दी शो छोड़ने की धमकी

प्रियंका के इस कटाक्ष के बाद शहजाद ने भी खुलकर रिएक्ट किया। इस रियलिटी शो के लेटेस्ट प्रोमो में शहजाद को शो छोड़ने की धमकी देते हुए देखा गया है। शहजाद कहते है कि वो इन सब पचड़ों में नहीं पड़ना चाहते और शो को छोड़ना चाहते है।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की