मनोज बाजपेयी, प्रियामणि (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी के सामने एक्टिंग करना एक बड़ा चैलेंज हैं...‘द फैमिली मैन 3’ पर प्रियामणि ने किया खुलासा

Priyamani Web Series: हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री प्रियामणि ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने मनोज बाजपेयी संग काम करने का अनुभव भी शेयर किया।

स्नेहा मौर्या

The Family Man 3 Series: अभिनेत्री प्रियामणि जल्द ही फेमस वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सीजन-3 में नजर आएंगी। इस बार वह फिर से मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। उनकी वापसी से फैंस काफी उत्साहित हैं और उनके किरदार के नए रूप को देखने की भी बेसब्री है।

दरअसल हाल ही में, उन्होंने मीडिया के साथ एक विशेष बातचीत में प्रियामणि ने मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि मनोज के सामने एक्टिंग करना अपने आप में चुनौतीपूर्ण होता है। प्रियामणि ने कहा, “मनोज सर की एक्टिंग इतनी शानदार है कि उनके सामने हर कलाकार को पूरी तैयारी और ज़ोर लगाना पड़ता है। हमें हर टेक से पहले पूरी तैयारी करनी होती है, लेकिन आपको हमेशा सतर्क रहना होता है क्योंकि कभी भी सरप्राइज मिल सकता है।”

प्रियामणि ने अपने किरदार पर की खुलकर बात

प्रियामणि ने अपने किरदार सुचि के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके किरदार में कोई नकारात्मक पहलू नहीं है और सुचि के नजरिए से वह पूरी तरह जायज है। प्रियामणि ने बताया कि सुचि चाहती है कि उसे सुना जाए, उसका महत्व समझा जाए और उसके आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में बातचीत हो। इस किरदार ने उन्हें भी बहुत कुछ सिखाया है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस बार सुचि के अपराधबोध या तनाव के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती, लेकिन यह किरदार इस सीजन में और निखरा हुआ है। कई सीन में आप इस नए अंदाज को देख पाएंगे। सीजन 3 रिलीज होने के बाद सब समझ आएगा।”

‘द फैमिली मैन 3’ ये सितारे आएंगे नजर

प्रियामणि इस सीरीज में सुचित्रा तिवारी के रूप में वापसी कर रही हैं। इस बार उनका किरदार और भी गहराई वाला और प्रभावशाली दिखेगा। सीरीज के निर्माता राज और डीके ने इसे बनाया है, और इसमें मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें, सीजन-3 का नया हिस्सा अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की संभावना दीपावली के आसपास बताई जा रही है। फैंस को प्रियामणि और मनोज बाजपेयी की केमिस्ट्री, सुचि के किरदार का नया रंग और थ्रिलिंग कहानी देखने को मिलने वाली है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज