प्रियदर्शन, कार्तिक आर्यन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'एक्टर्स के पीछे नहीं भागता...', कार्तिक आर्यन को लेकर प्रियदर्शन का चौंकाने वाला रिएक्शन, फैंस रह गए हैरान

Priyadarshan On Kartik Aaryan: डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह एक्टर्स से काम के लिए भीख नहीं मांगते है।

स्नेहा मौर्या

Kartik AaryanAnd Priyadarshan Controversy: मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कभी वह अपनी हिट कॉमेडी फिल्म हंगामा के सीक्वल के लिए कार्तिक आर्यन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन एक्टर ने उस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद उन्होंने फिल्म हंगामा 2 को नए कलाकारों के साथ बनाया।

कार्तिक आर्यन को लेकर प्रियदर्शन ने कही ये बात

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में कार्तिक आर्यन को किसी कॉमेडी फिल्म में कास्ट करना चाहेंगे, तो प्रियदर्शन ने कहा कि वह कभी किसी खास एक्टर को ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट नहीं लिखते। उनके मुताबिक, वह पहले कहानी पूरी करते हैं और फिर सोचते हैं कि उस किरदार के लिए कौन सा अभिनेता सही रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि एक समय वह वरुण धवन के साथ एक कॉमेडी फिल्म बनाने का विचार कर रहे थे, क्योंकि उन्हें लगता है कि वरुण की कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी है और वह ऐसे किरदारों में फिट बैठते हैं।

दरअसल, ‘हंगामा 2’ बनने से पहले प्रियदर्शन ने कई अभिनेताओं को इस फिल्म का कॉन्सेप्ट सुनाया था। इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल थे। हालांकि, इन सभी ने फिल्म करने से मना कर दिया था। बाद में यह फिल्म मीजान जाफरी के साथ बनाई गई।

प्रियदर्शन ने इस बारे में पहले भी कहा था कि कई बार अभिनेता सीधे तौर पर मना नहीं करते, बल्कि विनम्रता से बातचीत करके प्रोजेक्ट से दूर हो जाते हैं। उनका कहना था कि उन्हें कलाकारों से काम के लिए बार-बार अनुरोध करना पसंद नहीं है। वह उन्हीं लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं जो उनके विजन पर भरोसा करते हों।

फिल्ममेकर का मानना है कि किसी भी निर्देशक के लिए सबसे जरूरी है कि वह ऐसे कलाकारों को चुने जो कहानी और किरदार को सही तरीके से समझ सकें। इसलिए वह कास्टिंग के मामले में जल्दबाजी नहीं करते।

फिल्ममेकर का ऐसा रहा करियर

प्रियदर्शन का फिल्मी करियर तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने हिंदी के अलावा मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी कई सफल फिल्में बनाई हैं। हिंदी सिनेमा में उन्होंने हेरा फेरी, चुप चुप के, भूल भुलैया और हलचल जैसी लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों का निर्देशन किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन इन दिनों हेरा फरी 3 और भूत बंगला पर काम कर रहे हैं, जिनमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला