'खलीफा' में आमिर अली की भूमिका निभाएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन 
मनोरंजन

'खलीफा' में आमिर अली की भूमिका निभाएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन, अगले साल होगी रिलीज

Khalifa Teaser: पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘खलीफा’ में आमिर अली, एक कुख्यात गोल्ड स्मगलर का किरदार निभाने जा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर फिल्म का टीज़र और फर्स्ट लुक जारी किया गया।

सोनाली झा

Prithviraj Sukumaran will play Aamir Ali in Khalifa: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की नई फिल्म 'खलीफा' से उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस एक्शन-थ्रिलर में वह आमिर अली नाम के एक कुख्यात गोल्ड स्मगलर का किरदार निभाते नजर आएंगे। पृथ्वीराज सुकुमारन के जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म का टीजर भी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जारी किया। इस फिल्म को वैसाख डायरेक्ट कर रहे हैं। एक्टर पृथ्वीराज ने भी खलीफा का एक पोस्टर अपनी एक्स टाइमलाइन पर शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पीढ़ियों से चली आ रही एक दुश्मनी का होगा अंत।

'खलीफा - द रूलर' अगले ओणम पर होगी रिलीज, आमिर अली अपना बदला लेगा। खलीफा का टीजर भी यूट्यूब पर जारी किया गया है। खलीफा की टीजर का शुरुआत एक समाचार बुलेटिन की आवाज से होती है, जिसमें न्यूज एंकर कहता है कि पुलिस और सीमा शुल्क अधिकारियों ने मध्य पूर्व से संचालित एक करोड़ों डॉलर के सोने की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताया गया है कि यह रैकेट लंदन, नेपाल और केरल के नेटवर्क के जरिए चलाया जा रहा है।

खलीफा का टीजर

फिर एक बूढ़ा व्यक्ति से पूछताछ करता एक कस्टम अधिकारी दिखाई देता है। वह उसे डराता है और उस पर नई-नई धाराओं सहित कड़ा अधिनियम लगाने की धमकी देता है। वह कहता है कि कोफेपोसा अधिनियम किसके लिए लगाया गया था। फिर वह दक्षिण भारत के सबसे बड़े गोल्ड स्मगलर का नाम लेता है। इसके बाद पृथ्वीराज सुकुमारन उर्फ आमिर अली की एंट्री होती है। इसमें वह धमाकेदार एक्शन भी करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ हैरतअंगेज स्टंट भी दिखाए गए हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म के यूके शेड्यूल में अपने हिस्से की शूटिंग इसी साल अगस्त में पूरी की थी। 'खलीफा' की शुरुआत 2022 में होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इसकी पहली शूटिंग 2025 में ही शुरू हो पाई। बताया जा रहा है कि खलीफा की शूटिंग यूके के बाद अब नेपाल में भी की जाएगी। पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' अगले साल रिलीज होगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज