पृथ्वीराज सुकुमारन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Khalifa X Review: पृथ्वीराज सुकुमारन की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने जीता दिल, कहानी और एक्शन में फिसली फिल्म

Khalifa X Reaction: पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म ‘खलीफा: द रूलर’ 20 अगस्त को रिलीज हो गई। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने पृथ्वीराज की स्क्रीन प्रेजेंस, स्टाइल और कुछ एक्शन सीन्स की तारीफ की।

सोनाली झा

Prithviraj Sukumaran Khalifa X Review: साउथ सिनेमा के दमदार अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म ‘खलीफा: द रूलर’ 20 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वैशाख के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर रिलीज से पहले ही चर्चा में थी। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था, क्योंकि इसमें पृथ्वीराज का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा फिल्म में मोहनलाल की स्पेशल अपीयरेंस भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने पृथ्वीराज सुकुमारन की स्क्रीन प्रेजेंस और उनके स्टाइल की जमकर तारीफ की है। फिल्म में नील नितिन मुकेश, इंद्रन्स, संजू शिवराम, शम्मी थिलाकन, रेंजी पणिकर, मोहिनी और मालविका शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

पृथ्वीराज की स्क्रीन प्रेजेंस ने जीता दिल

एक यूजर ने फिल्म के कुछ शॉट्स शेयर करते हुए अभिनेता के पुराने किरदारों को याद किया और उनकी शानदार स्क्रीन उपस्थिति की तारीफ की। वहीं, एक अन्य दर्शक ने फिल्म को कमर्शियल मसालों से भरपूर बताते हुए कहा कि कहानी के कुछ हिस्सों का अंदाजा पहले लगाया जा सकता है, लेकिन फिल्म की मेकिंग, एक्शन और लीड रोल में पृथ्वीराज का प्रदर्शन इसे देखने लायक बनाता है। यूजर ने फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने की सलाह भी दी।

कहानी और एक्शन पर उठे सवाल

हालांकि, सभी दर्शक फिल्म से प्रभावित नहीं हुए। कुछ लोगों को ‘खलीफा’ की कहानी कमजोर और काफी हद तक प्रेडिक्टेबल लगी। एक यूजर ने एक्स पर फिल्म को औसत से भी कमजोर बताया। उसके मुताबिक, पृथ्वीराज सुकुमारन का स्टाइलिश लुक फिल्म की अच्छी बातों में से एक है, जबकि कहानी के ट्विस्ट और फाइट सीन्स उम्मीद के मुताबिक असर नहीं छोड़ पाए। एक अन्य दर्शक ने फिल्म के अनुभव को उतार-चढ़ाव भरा बताया।

क्या है खलीफा की कहानी

फिल्म की कहानी आमिर अली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है। आमिर कोडुवल्ली में अपने माता-पिता के साथ शांतिपूर्ण जिंदगी जीता है और एक स्थानीय कपड़ों की दुकान चलाता है। वह अपने दोस्त समद के करीब है और बाद में फिजा से शादी कर लेता है। लेकिन उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब वह बदले की भावना, पारिवारिक विरासत, सत्ता और सोने की तस्करी की अंधेरी दुनिया में फंस जाता है। करीब 159 मिनट लंबी इस फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

Belonging: A Journey of Love पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट, बोले- मां सोनिया की कहानी लाखों लोगों तक पहुंचेगी

सच का स्वागत जरूर किया जाएगा... सोनिया गांधी की आत्मकथा पर गरमाई सियासत, राम कदम ने किया तीखा वार

JPSC और JSSC परीक्षाएं नहीं होंगी रद्द, हाईकोर्ट ने सोरेन सरकार के फैसले पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी रोक