ऐश्वर्या राय क्यों जाती थी मां के घर, प्रह्लाद कक्क्ड़ ने बताई वजह  
मनोरंजन

प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों का पूरा सच

Prahlad Kakkar: प्रह्लाद कक्कड़ ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर उड़ी तलाक की अफवाहों पर बयान दिया है और बताया है कि लोगों को ऐसा क्यों लग रहा था की ऐश्वर्या राय अपनी मां के घर रह रही हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Prahlad Kakkar On Aishwarya Rai: प्रह्लाद कक्कड़ जाने-माने ऐड फिल्म मेकर हैं और ऐश्वर्या राय को वह मॉडलिंग के समय से जानते हैं। कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर मतभेद की खबर सामने आई थी और उसके बाद यह भी कहा जाने लगा कि दोनों तलाक पर विचार कर रहे हैं, हालांकि वह खबर पूरी तरह से अफवाह साबित हुई। अब इस मामले पर प्रह्लाद ने पूरा सच बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को ऐसा क्यों लग रहा था कि ऐश्वर्या अपनी मां के घर रह रही हैं और यह फैसला उन्होंने सास और ननद से हुए मतभेद के कारण लिया है, प्रह्लाद ने बताया यह खबर पूरी तरह से बकवास है। 

विक्की लालवानी को दिए गए इंटरव्यू में प्रह्लाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच मतभेद और तलाक तक पहुंची बात वाली खबर को पूरी तरह से बकवास बताया। उन्होंने कहा मैं इस बिल्डिंग में रहता हूं मुझे पता है ऐश्वर्या अपनी मां के घर क्यों आती थी और वह वहां कितना वक्त बिताती थी। 

मां की तबीयत खराब थी, उन्हें देखने आती थी ऐश्वर्या 

बातचीत के दौरान प्रह्लाद कक्क्ड़ ने बताया कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को स्कूल छोड़ने जाती हैं और फिर उसे स्कूल से घर लेने के लिए आती हैं इस बीच में जो वक्त बचता है, वह अपनी मां से मुलाकात करती थी। उन दिनों उनकी मां की तबीयत खराब थी, ऐसे में ऐश्वर्या का वहां आना-जाना रोजाना हो रहा था, लेकिन फिर भी वह रविवार के दिन वहां नहीं आती थी। इसलिए यह कहना की सास-ननद के झगड़े के कारण ऐश्वर्या राय ने अपना घर छोड़कर मां के घर रहने का फैसला किया यह खबर पूरी तरह से गलत है। 

तलाक की अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की

प्रह्लाद कक्कड़ ने ये भी बताया कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने तलाक की अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की और क्यों करें? तुम भोंकते रहो। ऐश्वर्या ने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी है और यही कारण है कि पत्रकार उनसे चिढ़ते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर जो अफवाहें फैली थी एक-एक करके अब उसकी सच्चाई सामने आ रही है। ऐश्वर्या और अभिषेक के शादी की अगर बात करें तो 2007 में दोनों ने शादी की थी, शादी को 18 साल पूरे हो चुके हैं। 

EndFragment

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक