प्रभास की 'स्पिरिट' की शूटिंग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Spirit Update: 'स्पिरिट' की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह

Prabhas Spirit Shooting: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग हैदराबाद में तेजी से जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के इंटेंस एक्शन सीन्स शूट किए जा रहे हैं और करीब 70 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

सोनाली झा

Prabhas Spirit Update: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक प्रभास इन दिनों फिल्म के दमदार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस खबर के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्पिरिट' की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में जारी है। बताया जा रहा है कि इस शेड्यूल में प्रभास के कई इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स फिल्माए जा रहे हैं। शूटिंग देर रात तक चल रही है और मेकर्स इस शेड्यूल को बड़े पैमाने पर पूरा करने में जुटे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।

पुलिस अफसर के दमदार रोल में दिखेंगे प्रभास

मेकर्स ने फिल्म की कहानी और अन्य अहम जानकारियों को अभी तक पूरी तरह गोपनीय रखा है। फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास एक ताकतवर और ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाने वाले हैं। लंबे समय बाद उन्हें इस तरह के इंटेंस और एक्शन से भरपूर किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी।

विवेक ओबेरॉय निभाएंगे अहम भूमिका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किए जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में तृप्ति डिमरी को फिल्म का हिस्सा बनाया गया। वहीं अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा ऐसी खबरें हैं कि हर्षवर्धन राणे फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2027 में बड़े पर्दे पर आएगी स्पिरिट

फिल्म के मेकर्स पहले ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर चुके हैं। 'स्पिरिट' को 5 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं। अब फैंस को फिल्म के टीजर, ट्रेलर और अगले बड़े अपडेट का बेसब्री से इंतजार है, जो आने वाले महीनों में सामने आ सकते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, सिसोदिया-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ