Prabhas Spirit Movie Release Date (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Spirit Release Date Confirmed: प्रभास की 'स्पिरिट' रिलीज डेट जानकर हैरान दर्शक, लंबा हुआ इंतजार

Prabhas Spirit Movie Release Date: प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक मेगा बजट पुलिस ड्रामा है।

अनिल सिंह

Spirit Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास और 'एनिमल' फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा में है। 1 जनवरी 2026 को नए साल के मौके पर फिल्म का दमदार फर्स्ट लुक जारी करने के बाद से फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब टी-सीरीज और मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित कर दी है, जिसने फैंस के उत्साह को तो बढ़ाया है, लेकिन साथ ही उनके इंतजार को थोड़ा और लंबा भी कर दिया है।

मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि यह हाई-ऑक्टेन पुलिस ड्रामा 5 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस साल रिलीज की उम्मीद लगाए बैठे फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि उन्हें अब एक साल से भी ज्यादा का समय और रुकना होगा।

फर्स्ट लुक में दिखा प्रभास का 'रॉ' अवतार

नए साल पर जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसमें प्रभास को एक बेहद इंटेंस और रफ अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर में प्रभास शर्टलेस हैं, उनकी पीठ पर पट्टियां और चोट के निशान एक हिंसक अतीत की ओर इशारा करते हैं। हाथ में शराब का गिलास और मुंह में सिगरेट लिए प्रभास का यह लुक उनके अब तक के करियर का सबसे 'रॉ' लुक माना जा रहा है। वहीं, तृप्ति डिमरी उनकी सिगरेट जलाते हुए एक शांत लेकिन रहस्यमयी भूमिका में नजर आ रही हैं।

दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी की एंट्री

शुरुआत में इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को साइन किया गया था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के समय और शिफ्ट को लेकर हुए मतभेदों (8 घंटे की शिफ्ट की मांग) के कारण दीपिका फिल्म से बाहर हो गईं। इसके बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पिछली फिल्म 'एनिमल' की अभिनेत्री तृप्ति डिमरी पर भरोसा जताया। तृप्ति के लिए यह फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित हो सकती है, जहां वे पहली बार 'पैन-इंडिया' सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

एक दमदार पुलिस ऑफिसर की कहानी

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही 'स्पिरिट' में प्रभास एक जांबाज लेकिन गुस्सैल पुलिस अधिकारी (IPS) की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। निर्देशक का दावा है कि यह फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेगी। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और कंचना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, जबकि कोरियाई स्टार डॉन ली के शामिल होने की भी खबरें जोरों पर हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी