प्रभास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

2026 में हर महीने नंबर 1 रहे प्रभास, ऑरमैक्स की अक्टूबर लिस्ट में भी कायम रहा दबदबा

Prabhas Popularity 2026: ऑरमैक्स मीडिया की अक्टूबर 2026 की स्टार्स इंडिया लव्स लिस्ट में प्रभास पहले स्थान पर रहे। वह इस पूरे साल हर महीने टॉप पर बने रहे हैं।

यति सिंह

Highlights

  • ऑरमैक्स मीडिया की अक्टूबर 2026 की लिस्ट में प्रभास पहले स्थान पर रहे।

  • प्रभास 2026 के हर महीने इस रैंकिंग में टॉप पर बने रहे।

  • बाहुबली, सालार और कल्कि 2898 एडी ने उनकी पॉपुलरिटी को नई पहचान दी।

  • फौजी, स्पिरिट, सालार 2 और कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 उनकी आने वाली फिल्में हैं।

Prabhas Ranking Ormax Media October 2026: हाल ही में जारी अक्टूबर 2026 की ऑरमैक्स मीडिया रैंकिंग में एक्टर प्रभास ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि वह इस साल हर महीने इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहे हैं। अलग-अलग भाषाओं, क्षेत्रों और पीढ़ियों के दर्शकों के साथ उनका यह जुड़ाव उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

बाहुबली से कल्कि तक कैसे बनी पैन इंडिया पहचान

बीते सालों में प्रभास ने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। बाहुबली सीरिज के साथ फिल्मों के पैमाने को नया रूप देने से लेकर सालार और कल्कि 2898 एडी जैसी बड़ी फिल्मों तक, उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।

बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी, अलग-अलग किरदारों में ढलने की क्षमता और अलग-अलग ग्रुप के दर्शकों को जोड़ने का तरीका उन्हें खास बनाता है। ऑरमैक्स की लिस्ट में उनकी लगातार मौजूदगी दर्शकों के भरोसे और क्रेज को और मजबूत करती है।

नेशनल अवॉर्ड और नई फिल्मों का ऐलान

यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है जब एक्टर प्रभास के आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा तेज है। कल्कि 2898 एडी को मिले नेशनल अवॉर्ड ने इस फिल्म की यात्रा में एक अहम पड़ाव जोड़ा है और बड़े स्तर के प्रोजक्ट में एक्टर प्रभास के किरदार को और प्रमुखता दी है। इसके साथ ही फौजी और स्पिरिट की रिलीज तिथियों की घोषणा ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाई है।

आगे की बड़ी फिल्मों के बीच कैसे मजबूत हुई स्थिति

आने वाले समय के लिए एक्टर प्रभास के पास फौजी, स्पिरिट, सालार 2 और कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 जैसी प्रोजेक्ट की लाइन है। हालांकि 2026 के दौरान ऑरमैक्स की स्टार्स इंडिया लव्स लिस्ट में उनका लगातार पहले पायदान पर रहना अपने आप में बड़ी बात है। हर महीने मिलने वाला यह सपोर्ट दर्शकों के बीच उनकी पॉपुलेरिटी को और पुख्ता करता है।

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम

मेटा, BJP का बेटा है! यूथ कांग्रेस ने मुंबई-हैदराबाद-गुरुग्राम में META के दफ्तरों में किया हंगामा