स्पाइडर-मैन को मकड़ मानव कैसे बना बैठे रवि किशन, माधुरी दीक्षित को सुनाया मजेदार किस्सा

Ravi Kishan In Madhuri Dixit Show: मराठी क्विज शो में रवि किशन ने बताया कि वह भोजपुरी में स्पाइडर-मैन को आवाज देने वाले इकलौते एक्टर हैं। उन्होंने शो के अंदर मकड़ मानव का मजेदार डायलॉग भी सुनाया।
Ravi Kishan In Madhuri Dixit Show
रवि किशन और माधुरी दीक्षित(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रवि किशन ने भोजपुरी में स्पाइडर-मैन को आवाज देने का किस्सा शेयर किया।

  • भोजपुरी डब में स्पाइडर-मैन का नाम मकड़ मानव रखा गया था।

  • रवि किशन ने बनारस की कचौड़ी वाला मजेदार डायलॉग सुनाया।

  • साल 2007 की फिल्म स्पाइडर-मैन 3 से जुड़ा है किस्सा।

Ravi Kishan Bhojpuri Spider Man: एक्टर और सांसद रवि किशन जब भी किसी स्टेज पर पहुंचते हैं, तो उनकी बातों में सहजता और कॉमेडी का तड़का जरूर लगता है। हाल ही में वह मराठी क्विज शो कौन होणार करोड़पति में मेहमान बनकर पहुंचे, जहां होस्ट माधुरी दीक्षित के साथ उन्होंने दिलचस्प किस्से शेयर किए।

बातचीत के दौरान रवि किशन ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर दर्शक और खुद माधुरी भी मुस्कुरा उठीं। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड के फेमस करेक्टर स्पाइडर-मैन को भोजपुरी में आवाज देने वाले वह अकेले कलाकार हैं।

Ravi Kishan In Madhuri Dixit Show
रवि किशन और माधुरी दीक्षित(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

मकड़ मानव की आवाज में क्यों गूंजा मराठी शो

क्विज शो कौन होणार करोड़पति शो के दौरान रवि किशन और माधुरी दीक्षित के बीच मराठी भाषा में फिल्मे और कामकाज के अनुभवों पर चर्चा हुई। इसी कड़ी में रवि किशन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने स्पाइडर-मैन की भोजपुरी डबिंग की है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भोजपुरी डबिंग में इस रोल को मकड़ मानव कहा जाता है। शो के दौरान बात आगे बढ़ी तो रवि किशन ने उसी लहजे में आवाज बदलकर एक रोमांटिक लाइन सुनाई, जिसमें उन्होंने कहा कि शादी के बाद बनारस की कचौड़ी खिलाएंगे। इसके फौरन बाद उन्होंने हंसते हुए जोड़ा कि यह बात स्पाइडर-मैन कह रहा है।

साल 2007 की फिल्म से कैसे जुड़ा यह मजेदार किस्सा

यह दिलचस्प किस्सा साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म स्पाइडर-मैन 3 से जुड़ा है। उस फिल्म में एक्टर टोबी मैगुइरे द्वारा निभाए गए स्पाइडर-मैन के रोल को रवि किशन ने अपनी आवाज दी थी। हॉलीवुड सुपरहीरो की छवि और भोजपुरी बोली का यह मेल दर्शकों के लिए खासा अनोखा रहा, और आज भी यह किस्सा सुनने वालों को रोचक लगता है।

Ravi Kishan In Madhuri Dixit Show
गोवा में 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव IFFI का भव्य आगाज, रवि किशन और प्रमोद सावंत ने किया उद्घाटन

बॉलीवुड से भोजपुरी तक कैसा रहा रवि किशन का सफर

रवि किशन ने हिंदी, भोजपुरी समेत अलग-अलग भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग की शुरुआत हिंदी सिनेमा से हुई और उन्होंने पीतांबर, जख्मी दिल, आर्मी, तेरे नाम, फिर हेरा फेरी तथा वेलकम टू सज्जनपुर जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

हालांकि उन्हें व्यापक पहचान भोजपुरी फिल्मों से मिली, खासकर साल 2003 की फिल्म सैंया हमार की सक्सेस के बाद वह इस क्षेत्र के बड़े सितारों में गिने जाने लगे। बाद के सालों में उन्होंने लक, रावण, तनु वेड्स मनु, एजेंट विनोद, बुलेट राजा, मुक्काबाज और बाटला हाउस जैसी फिल्मों में काम किया, जबकि लापता लेडीज में श्याम मनोहर के रोल को भी खूब तारीफ मिली।