प्रभास की ‘द राजा साब’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

प्रभास की ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, दूसरे संडे का कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश

The Raja Saab Box Office Collection: प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। जानिए दूसरे रविवार यानी 10वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और क्यों फ्लॉप होती दिखी।

स्नेहा मौर्या

The Raja Saab Day 10 Collection: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर अब दम तोड़ती नजर आ रही है। मारुति के निर्देशन में बनी यह तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म भले ही शानदार ओपनिंग के साथ सिनेमाघरों में उतरी हो, लेकिन पहले हफ्ते के बाद इसकी कमाई में ऐसी गिरावट आई कि मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।

‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी और पहले ही दिन फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। यह प्रभास की छठी फिल्म थी जिसने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इस जबरदस्त शुरुआत के बाद उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी, लेकिन निगेटिव रिव्यू ने सारा खेल बिगाड़ दिया।

‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म को कहानी, स्क्रीनप्ले और हॉरर-कॉमेडी ट्रीटमेंट को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। नतीजा ये रहा कि दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। पहले हफ्ते में ‘द राजा साब’ ने कुल 130.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसके बड़े बजट के हिसाब से बेहद निराशाजनक माना जा रहा है। दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी फिल्म के लिए कुछ खास नहीं रही। आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि नौवें दिन इसकी कमाई और गिरकर 3 करोड़ रुपये पर सिमट गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को ‘द राजा साब’ ने महज 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

10 दिनों में फिल्म नहीं पार कर पाई 150 करोड़

इसके साथ ही फिल्म का 10 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 139.25 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि करीब 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी यह फिल्म अभी तक 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। ऐसे में साफ है कि ‘द राजा साब’ मेकर्स के लिए बड़ा नुकसान साबित हो रही है।

अब हालात और मुश्किल इसलिए भी हो सकते हैं क्योंकि 23 जनवरी को सिनेमाघरों में सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के आते ही ‘द राजा साब’ के शोज और स्क्रीन काउंट में और कटौती तय मानी जा रही है। कुल मिलाकर प्रभास स्टारर यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर गिने-चुने दिनों की मेहमान नजर आ रही है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक