प्रभास की फिल्म राजा साहब का खतरनाक पोस्टर सामने आया  
मनोरंजन

प्रभास ने जन्मदिन पर फैंस को दिया गिफ्ट, सामने आया राजा साहब का खतरनाक पोस्टर

साउथ सुपरस्टार प्रभास का करियर और सुपरस्टारडम आसमान छू रहा है। प्रभास एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में बना रहा है। इसी बीच प्रभास की फिल्म राजा साहब का खतरनाक पोस्टर सामने आया है।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ सुपरस्टार प्रभास का करियर और सुपरस्टारडम आसमान छू रहा है। प्रभास एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में बना रहा है। इसी बीच प्रभास की फिल्म राजा साहब का खतरनाक पोस्टर सामने आया है। दरअसल, आज प्रभास का जन्मदिन है। एक्टर के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा गिफ्ट मिला है। इसी बीच राजा साहब के मेकर्स ने फिल्म का खतरनाक पोस्टर आउट किया हैं।

लंबे वक्त से राजा साहब को लेकर चर्चा हो रही थी। प्रभास ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स को लगातार शेयर किया है। हालांकि, अब राजा साब को लेकर बड़ी जानकारी फास्ट मोशन पोस्टर के तौर पर सामने आ गई है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक घने जंगल में पियानो बन रहा है और इसके बाद एक खंडर हवेली का दरवाजा खुलता है। इसमे एक बड़ी कुर्सी पर मुंह से सिगार लगाए प्रभास की झलक दिखाई जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की आने वाली फिल्म द राजा साब का बजट 400 करोड़ रुपया है। प्रभास ने अपने टैलेंट के वजह से फैंस के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई हैं। प्रभास ने हर अवतार में दर्शकों को खुश किया है। यह सिनेमा-प्रेमी दर्शकों का आशीर्वाद है जो उन्हें पूरा समर्थन देकर हर फिल्म को एक बड़ी सफलता बना देते हैं। प्रभास एक आदर्श उदाहरण हैं कि कैसे करिश्मा, प्रतिभा, और एक छुपी हुई जादू की कला मिलकर हर फिल्म को शानदार बना देती है।

सुपरस्टार प्रभास ने अपना बर्थडे मानने के बार अपनी मच अवेटेड सीक्वल सलार: पार्ट 2– शौर्यांगा पर्व की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में प्रभास अपनी भूमिका में लौटेंगे, उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे, जो एक साथ पहले पार्ट की रोमांचक कहानी को आगे बढ़ाएंगे। हाल का शूटिंग शेड्यूल 20 दिनों का है, जहां टीम जबरदस्त एक्शन सीन्स को फिल्माएगी, जिसका फैंस एक्साइटमेंट के साथ इंतजार कर रहे हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट