पूनम पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मैं तन-मन से...', पूनम पांडे रखेंगी 9 दिन का नवरात्रि व्रत, रामलीला में निभाएंगी मंदोदरी का रोल

Poonam Pandey News: पूनम पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह पूरे नवरात्रि में व्रत रखेंगी ताकि तन और मन दोनों से पवित्र रह सकें।

स्नेहा मौर्या

Poonam Pandey To Play Mandodari In Ramleela: दिल्ली की भव्य और प्रसिद्ध लवकुश रामलीला 2025 में इस बार एक्ट्रेस पूनम पांडे मंदोदरी का किरदार निभाने जा रही हैं। लाल किले पर 22 सितंबर से शुरू होने वाली इस रामलीला को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है। वहीं, पूनम ने अपने रोल को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह इस अवसर को पाकर बेहद खुश हैं और किरदार को पूरी निष्ठा के साथ निभाना चाहती हैं।

वीडियो में पूनम पांडे सफेद कुर्ते में बेहद साधारण लुक में नजर आईं। उन्होंने कहा, “दिल्ली के रेड फोर्ट में होने वाली वर्ल्ड फेमस लवकुश रामलीला में मुझे मंदोदरी का किरदार निभाने का मौका मिला है। यह रावण की पत्नी और एक बेहद अहम पात्र हैं। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।”

पूरे नवरात्रि में व्रत रखेंगी पूनम पांडे

पूनम ने आगे यह भी घोषणा की कि वह पूरे नवरात्रि में व्रत रखेंगी ताकि तन और मन दोनों से पवित्र रह सकें और अपने किरदार में गहराई ला सकें। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि इस रोल को पूरी श्रद्धा और समर्पण से निभाऊं। जय श्रीराम।”

हालांकि, पूनम पांडे के इस निर्णय पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन का कहना है कि रामायण पर आधारित धार्मिक प्रस्तुतियों में ऐसे कलाकारों को शामिल किया जाना चाहिए जिनकी छवि सांस्कृतिक रूप से सम्मानजनक हो। वीएचपी ने पूनम के पिछले विवादों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई। इसमें 2011 का वह स्टंट शामिल है जब उन्होंने भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर कपड़े उतारने की बात कही थी और हाल ही में 2024 में उनकी झूठी मौत की घोषणा का मामला भी।

VHP को लेकर एक्ट्रेस ने जताई आपत्ति

VHP ने कहा कि ऐसी घटनाओं से उनकी पब्लिक इमेज प्रभावित हुई है और धार्मिक आयोजनों में कास्टिंग करते समय न केवल अभिनय बल्कि सांस्कृतिक संवेदनशीलता का भी ध्यान रखना आवश्यक है ताकि भक्तों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

लाल किले पर होने वाली इस रामलीला में इस बार कई बड़े नाम जुड़ रहे हैं। अभिनेता आर्य बब्बर रावण की भूमिका में दिखेंगे, टीवी एक्टर किंशुक वैद्य भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि रिनी आर्य सीता का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी परशुराम के रूप में मंच पर नजर आएंगे। इस विवाद और उत्सुकता के बीच अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पूनम पांडे मंदोदरी के रूप में किस तरह का प्रदर्शन करती हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज