पूनम पांडे ने खुद ही अपने मौत की झूठी खबर फैला दी थी 
मनोरंजन

Poonam Pandey: खुद ही फैलाई थी अपनी मौत की अफवाह, पूनम पांडे ने पैसों के लिए नहीं किया था ये काम

Poonam Pandey Birthday: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाती हैं। 11 मार्च 2025 को वह अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं एक बार उन्होंने खुद ही अपने मौत की झूठी खबर फैला दी थी।

अनिल सिंह

Poonam Pandey: 2 फरवरी 2024 की देर रात पूनम पांडे की मौत की झूठी खबर ने सभी को चौंका दिया। पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई यह अफवाह जब फैली तो लोगों ने इसे सच मान लिया। 3 फरवरी तक पूनम पांडे की मौत और सर्वाइकल कैंसर के बारे में खबर चलती रही। 4 फरवरी 2024 को यह खुलासा हुआ कि पूनम पांडे की मौत नहीं हुई है, उनकी मौत की खबर बस एक प्रैंक था। सोशल मीडिया और मीडिया में पूनम पांडे की आलोचना की जाने लगी। तब पूनम पांडे ने बताया कि उन्होंने यह पैसा कमाने के लिए नहीं किया बल्कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ये कदम उठाया था।

पूनम पांडे और विवाद का चोली दामन का साथ रहा है। साल 2011 में पहली बार वह कैलेंडर गर्ल की मॉडल के तौर पर नजर आई थी। पूनम पांडे ने अपनी फोटो शूट में बोल्डनेस का तड़का लगाया था। पूनम पांडे की बोल्डनेस के उनके फैंस दीवाने हैं। पूनम पांडे पहली बार तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान इंडिया के मैच जीतने पर अपने कपड़े उतार देने का ऐलान किया था। पूनम पांडे एकता कपूर के ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आई थी, जहां उनके बारे में लोगों को बहुत कुछ जानने का मौका मिला।

पूनम पांडे ने मॉडलिंग के अलावा फिल्म में भी अपनी किस्मत आजमाई। पूनम पांडे ने 'द जर्नी आफ कर्मा', 'गलती सिर्फ तुम्हारी', और 'युवा' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उनका फिल्मी करियर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। पूनम पांडे लॉकअप के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। लॉकअप रियलिटी शो में उन्होंने अपनी शादी और तलाक के बारे में भी खुलकर बात की थी और बताया था कि उनके पूर्व पति उनके साथ मारपीट किया करते थे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पूनम पांडे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक प्रशंसक सेल्फी के बहाने उन्हें चूमने का प्रयास कर रहा था, वह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG