पूजा भट्ट ने मुंबई की गड्ढों से भरी सड़कों पर जताई नाराजगी, प्रशासन से पूछे सवाल 
मनोरंजन

Pooja Bhatt: गड्ढों से भरी मुंबई की जानलेवा सड़कों पर भड़की एक्ट्रेस, पूछा तीखा सवाल

Pooja Bhatt On Mumbai Potholes: मुंबई की खस्ताहाल सड़कों की हालत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने नाराजगी व्यक्त की है, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशासन से तीखा सवाल पूछा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Pooja Bhatt Gets Angry On Mumbai Potholes: अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने मुंबई की सड़कों, खासकर बांद्रा इलाके की बिगड़ती हालत के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने शहर की सड़कों में गड्ढों की समस्या के पीछे सरकारी उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इनकी मरम्मत न करने और कई दिनों तक इन्हें खुला रखने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

यह उदासीनता कब खत्म होगी

मंगलवार को पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "मुंबई शहर, खासकर बांद्रा, बहुत बुरे हालात में है। हर जगह गड्ढे हैं। क्या यही वजह है कि मरम्मत के नाम पर अधिकतर सड़कें महीनों तक बंद या अवरुद्ध रहीं? यह उदासीनता कब खत्म होगी?"

पूजा भट्ट को यूजर्स का मिला स्पोर्ट

पूजा भट्ट की इस पोस्ट पर मुंबई में रहने वाले लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। वे रोजाना इन गड्ढों से होने वाली परेशानियों से जूझते हैं। उन्होंने भी एक्ट्रेस का साथ दिया। लोगों ने कहा कि इन गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को ही नहीं, पैदल चलने वालों को भी खतरा रहता है। मानसून के मौसम में इससे सड़कों की स्थिति और बिगड़ जाती है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं पूजा भट्ट

इससे पहले एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में अपनी फिल्म 'सातवां आसमान' के गाने 'तुम क्या मिले' को याद किया था। इस फिल्म की एक फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, “जैसे भूमिका आपको चुनती है, गीत भी आपको चुनते हैं। वर्षों में सीखा है कि कई लोग उन्हें गाते हैं, बहुत कम लोग उन्हें जीते हैं। इस रत्न के लिए धन्यवाद, सूरज सनीम जी।” फोटो में पूजा भट्ट अपने सह-कलाकार विवेक मुशरान को गले लगाए दिख रही थी।

पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी में आई थी नजर

फिल्म 'सातवां आसमान', 17 अप्रैल 1992 को रिलीज हुई, जिसमें पूजा के साथ विवेक मुशरान थे। इसका निर्देशन उनके पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने किया था। फिल्म का संगीत दिग्गज जोड़ी राम लक्ष्मण ने तैयार किया था, जबकि कहानी प्रसिद्ध पटकथा लेखक सूरज सनीम ने लिखी थी। पूजा भट्ट को आखिरी बार 'बिग बॉस ओटीटी' में देखा गया था। वह अमेजन मिनी टीवी की वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' का भी हिस्सा थीं।

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z