पूजा भट्ट ने आमिर खान संग पुरानी तस्वीर शेयर की (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Pooja Bhatt ने आमिर खान संग शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- एक दिन जरूर सुनाऊंगी इसके पीछे की पूरी कहानी

Pooja Bhatt Aamir Khan Film Pehla Nasha: पूजा भट्ट ने आमिर खान संग पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह जल्द ही इस फोटोशूट के पीछे की पूरी कहानी सुनाएंगी।

सोनाली झा

Pooja Bhatt Aamir Khan Photo: एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने शुक्रवार को पुरानी यादें ताजा करते हुए अभिनेता आमिर खान के साथ पुराने फोटोशूट की तस्वीर शेयर की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इस तस्वीर के पीछे की कहानी को लेकर सस्पेंस बनाया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर को मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष ने खींची थीं। इन तस्वीरों में आमिर खान और पूजा भट्ट सफेद कपड़ों में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस शेयर करते हुए लिखती हैं कि किसी न किसी दिन मैं इन अचानक से ली गई तस्वीरों के पीछे की कहानी जरूर बताऊंगी। ये तस्वीरें गौतम राजाध्यक्ष के ह्यूज रोड स्थित बड़े घर की बालकनी में ली गई थीं, लेकिन अभी नहीं…आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने आगे लिखा कि उससे पहले आमिर की यादें जरूर ताजा करवा लूंगी और जैसा कई साल पहले मैंने किसी को वादा किया था, तो पूरी कहानी सुनाऊंगी।

पूजा भट्ट और आमिर खान की फिल्में

बता दें कि पूजा भट्ट और आमिर खान ने साथ में दो फिल्में, 'दिल है के मानता नहीं' और 'पहला नशा', जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल है के मानता नहीं' को पूजा के पिता महेश भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया था और इसका निर्माण गुलशन कुमार द्वारा किया गया था। इसमें पूजा के साथ आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।

पूजा भट्ट का करियर

यह म्यूजिकल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म पूजा भट्ट के करियर की सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी, जिसके जरिए पूजा भट्ट ने बतौर लीड एक्ट्रेस मुख्यधारा में अपनी धमाकेदार शुरुआत की थी और यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई। वहीं, 'पहला नशा' 1993 की बॉलीवुड मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म थी, जिसे निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया था। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म थी।

पहला नशा के स्टार कास्ट

'पहला नशा' में दीपक तिजोरी, पूजा भट्ट, रवीना टंडन और परेश रावल अहम भूमिका में थे। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण यह था कि इसमें पहली बार सुपरस्टार आमिर खान और शाहरुख खान एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आए थे। उनके अलावा सैफ अली खान, जूही चावला और राहुल रॉय ने भी फिल्म में विशेष भूमिकाएं निभाई थीं।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें