PM नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) 
मनोरंजन

जब से चायवाला हिंदुस्तान में...नरेंद्र मोदी के PM बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, धुरंधर मूवी का सीन वायरल

PM Modi in Dhurandhar 2: धुरंधर 2 आदित्य धर की फिल्म है 19 मार्च को रिलीज हो गई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि ये पूरी फिल्म पीएम मोदी और उनके फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है।

अर्पित शुक्ला

PM Modi in Dhurandhar: ‘धुरंधर 2’ यानी धुरंधर द रिवेंज रिलीज हो चुकी है। आदित्य धर ने इस सीक्वल में पहले फिल्म के अधूरे सवालों के जवाब दिए हैं और कई नए पहलुओं को सामने लाया है, जिन्हें दर्शक पहले नहीं जानते थे। फिल्म में दर्शकों को घटनाओं के पीछे के बैकग्राउंड और संदर्भ भी समझने में मदद मिलती है।

फिल्म में पीएम मोदी का सीन

फिल्म का एक खास सीन है जिसमें मेज़र इकबाल टीवी पर देखता है कि नरेंद्र मोदी भारत के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इस सीन का उद्देश्य यह दिखाना है कि मोदी के पीएम बनने से पाकिस्तान में कैसे हड़कंप मच जाता है। मेज़र इकबाल के अब्बूजान इस खबर को सुनकर बिफर पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि पाकिस्तान मोदी के पीएम बनने के बाद सूखे पत्ते की तरह कांपने लगा। दाऊद इब्राहिम का संवाद भी फिल्म में शामिल है, “जब से ये चायवाला हिंदुस्तान में आया है, हमारे लोगों के अंदर और खौफ बढ़ गया है।”

पूरे फिल्म में प्रभाव

पूरी फिल्म में पीएम मोदी और अजित डोभाल का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। आदित्य धर ने दिखाया है कि पीएम मोदी के आने के बाद भारत का आतंकियों से निपटने का तरीका बदल गया। पाकिस्तान में उनकी नीतियों और कदमों के चलते हड़कंप मच गया। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि पाकिस्तान के मंसूबों पर किस तरह पानी फिर गया, जो उनकी हमदर्द सरकार बनाने की कोशिशों को विफल करता है।

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ में पीएम मोदी का सीन न केवल दर्शकों को राजनीतिक और सुरक्षा संदर्भ समझने में मदद करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि उनके फैसलों का पड़ोसी देश पर कैसा असर पड़ा।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले दिन करीब 7.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।

कुल मिलाकर, फिल्म को फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। भले ही इसकी लंबाई और धीमी शुरुआत को लेकर कुछ सवाल उठे हों, लेकिन दमदार क्लाइमैक्स और रणवीर सिंह की शानदार परफॉर्मेंस इसे खास और देखने लायक बनाती हैं।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है