पवन सिंह की पत्नी ने तड़प कर लिखा लेटर, भोजपुरी पावर स्टार की हरकत से गुस्सा हुए फैंस 
मनोरंजन

Pawan Singh: पवन सिंह की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी, को-एक्ट्रेस की कमर छूने पर भड़के लोग

Pawan Singh Anjali Raghav Video: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की हरकत ने उनके फैंस को नाराज कर दिया है, दूसरी तरफ उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

अनिल सिंह

StartFragment

Jyoti Singh Post: पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहा जाता है, लेकिन इस समय वह अंजलि राघव की कमर छूने को लेकर चर्चा में आ गए हैं। वह स्टेज पर खुलेआम उनकी कमर को छूते हुए नजर आए। वह बार-बार उनकी कमर को छू रहे थे और कह रहे थे कि कुछ लगा हुआ है। मगर बाद में उन्होंने कहा कुछ नहीं है। पवन सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे गंदी हरकत बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं क्या मामला है। 

पवन सिंह का गाना 'सैयां सेवा करे' हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें वह एक्ट्रेस अंजली राघव के साथ नजर आ रहे हैं। इसी गाने के प्रमोशन के दौरान दोनों एक इवेंट में पहुंचे हुए थे।  एक्ट्रेस ऑडियंस से बात कर रही थी। इसी बीच पवन सिंह अचानक उनकी कमर छूने लगे और वह एक बार नहीं बार-बार ऐसा करते हुए नजर आए। पहले उन्होंने कहा कुछ लगा है फिर बाद में कहा कुछ नहीं है। पवन सिंह की यह हरकत लोगों को पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर लोग इसे घिनौनी हरकत बता रहे हैं। 

पवन सिंह का वायरल वीडियो 

कलाकार की हरकतों की नकल करते हैं फैंस 

सोशल मीडिया पर पवन सिंह की हरकत को घिनौनी हरकत बताते हुए यूजर्स ने ढेर सारे कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर वहां कुछ लगा भी है, तो इस तरह से आप बिना पूछे किसी को छू नहीं सकते। दूसरे यूजर ने लिखा इतना बड़ा नाम लेकिन हरकत घिनौनी। एक अन्य यूजर ने लिखा इतने बड़े एक्टर को इस तरह की हरकत नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके फैंस उनकी ही नकल करते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस अंजली राघव ने इस मामले पर रिएक्ट नहीं किया है और ना ही वह स्टेज पर रिएक्ट करते नजर आई थी, उन्होंने बात हंस कर टाल दी थी। 

पवन सिंह की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी 

पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच मतभेद चल रहा है। इसी बीच पत्नी ज्योति सिंह का पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल हुआ है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने पवन सिंह के नाम एक लेटर लिखा है, जिसमें वह आत्मदाह की बात करते हुए नजर आ रही हैं। ज्योति सिंह ने लंबे चौड़े कैप्शन के साथ यह नोट लिखा हुआ है। नोट हिंदी में लिखा है। उसमें उन्होंने पवन सिंह के लिए यही कहा कि वह काफी समय से पवन सिंह से मिलना चाह रही है लेकिन वह हमेशा टाल देते हैं। अब ऐसे में उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है और वह आत्मदाह के लिए विवश हो गई हैं। 

ज्योति सिंह की पोस्ट 

आखिर में जो उन्होंने बात लिखी है वह बहुत दर्द भरी है। उन्होंने कहा, मैं आपसे विनती कर रही हूं, क्योंकि 7 साल से मैं संघर्ष कर रही हूं। अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होने लगी है। एक बार मुझसे बात कर लीजिए, मेरे कॉल, मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए, कभी तो मेरा दर्द समझिए। 

EndFragment

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी