पवन सिंह ने 'छठी मईया' से की पीएम मोदी की जीत की कामना 
मनोरंजन

पवन सिंह ने 'छठी मईया' से की पीएम मोदी की जीत की कामना, रिलीज किया 'घाटे चलले मोदी-नीतीश' गाना

Pawan Singh New Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने छठ पूजा के अवसर पर नया गीत ‘घाटे चलले मोदी-नीतीश’ रिलीज किया है। इस गाने में उन्होंने छठी मईया से पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जीत की प्रार्थना की है।

सोनाली झा

Pawan Singh prays to PM Modi Victory: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और शामिल होने के कुछ दिनों में ही उन्होंने साफ कर दिया कि वो पार्टी के लिए एक ईमानदार सिपाही की तरह काम करेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। अपनी बात पर कायम रहते हुए सिंगर ने छठ पूजा और बिहार चुनाव में नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जीत की कामना की है। सिंगर ने एक तीर से दो निशाना साधने वाला काम किया है।

पवन सिंह का नया छठ और चुनावी गाना 'घाटे चलले मोदी नीतीश' रिलीज हो गया है। गाने में पवन सिंह छठी मईया से कामना कर रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और पीएम मोदी की ही विजय हो। गाने के बोल में पवन सिंह कहते हैं कि छठी माई दी हैं आशीर्वाद ररुरा, घाटे चली हो मोदी जी उठाके दऊरा। गाने के बोल अशोक श्योपुरी ने लिखे हैं और आवाज पवन सिंह ने दी है।

पवन सिंह का गाना

पवन सिंह ने गाने को अपने ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया है, जिसे फैंस गजब का रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पवन सिंह की आवाज़ दिल को छू जाती है, हर साल का छठ गाना तो पवन सिंह ही लाते हैं, जो भक्ति और भाव से भरा होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पवन भैया ने कह दिया तो अबकी बार भाजपा सरकार, जय मोदी नीतीश, जय हो पावरस्टार।

पवन सिंह की फैन फॉलोइंग

गाने से साफ है कि पवन सिंह चुनाव में सीधे चुनाव लड़कर नहीं, लेकिन प्रचार के जरिए जनता का दिल जीत रहे हैं। सिंगर का प्रचार करना बीजेपी को फायदा भी देगा, क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और प्यार लुटाते हैं।

पवन सिंह का चुनावी करियर

बता दें कि पवन सिंह साल 2024 में भी बीजेपी से चुनाव लड़ने वाले थे। सिंगर काराकाट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी में अपनी पसंदीदा सीट न मिलने की वजह से उन्होंने निर्दलीय काराकाट सीट से चुनाव लड़ा और हार गए। इस बार सिंगर ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं और अपना नामांकन भी भर चुकी हैं। ज्योति बीते कई महीनों से काराकाट सीट में जन-संपर्क यात्रा कर रही हैं और लोगों की मदद भी कर रही हैं लेकिन देखना होगा कि इसका फायदा उन्हें चुनावों में मिलता भी है या नहीं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG