नवरात्रि के चौथे दिन पवन सिंह का भक्तिमय देवी गीत रिलीज, फैंस ने लगाए जयकारे 
मनोरंजन

नवरात्रि में रिलीज हुआ पवन सिंह का नया गाना, माता की भक्ति में लीन नजर आए पावर स्टार

Bhojpuri Actor: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह 'राइज एंड फॉल' की टीआरपी बढ़ाकर वापस आ गए हैं। एक्टर ने वापस आते ही काम पर वापसी की और मां दुर्गा के चरणों में अपना नया गीत अर्पित कर दिया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Pawan Singh News Song: एक्टर ने गीत में मां दुर्गा की महिमा का बखान किया है। यह गीत रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। पवन सिंह का नया देवी भक्ति गीत 'चुनरिया लहरे माई के' रिलीज कर दिया गया है। इसे पवन सिंह ने अपने आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया है। वह गीत में एक्टर चांदनी सिंह के साथ मां की आराधना कर रहे हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस अपने आंगन में झड़ने वाले नीम के पत्तों को साफ कर रही हैं क्योंकि मां के आने की तैयारी करनी है। पवन सिंह गीत में कहते हैं कि जैसे हवा से नीम के पत्ते झड़ रहे हैं, उसी तरीके से मां की लाल चुनरिया लहरा रही है।

यहां देखें वीडियो

मूर्ति की स्थापना

इतना ही नहीं, एक्टर मां की छोटी सी मूर्ति की स्थापना भी कर रहे हैं। जितने अच्छे तरीके से गीत के वीडियो को फीचर किया गया है, उतना ही अच्छा पवन सिंह ने अपनी आवाज से भक्ति गीत में रस भर दिया है।

आलम दिलशाद ने लिखा है गाना

इस गीत के लिरिक्स आलम दिलशाद ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्ट अजय सिंह एजे और सरगम ​​आकाश ने किया है। गीत को फैंस ने इतना पसंद किया है कि खबर लिखे जाने तक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

क्या बोले फैंस

फैंस को पवन सिंह का देवी गीत बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "बिना पवन भैया के नवरात्रि अधूरा लग रहा था, लेकिन जब पवन भैया का सॉन्ग आया तो लगा कि अब हुआ नवरात्रि सफल, जय माता रानी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कान तरस गया था पवन भैया का नवरात्रि गीत सुनने के लिए।"

पवन सिंह हर बार नवरात्रि में भजन रिलीज करते हैं

यह पहला गीत नहीं है। पवन सिंह हर बार नवरात्रि में देवी भजन रिलीज करते हैं। वहीं, महापर्व छठ के अवसर पर भी छठी मईया के भी गीत रिलीज करते हैं। उनका फेमस गाना 'जोड़े जोड़े फलवा छठ' के मौके पर सबसे ज्यादा सुना जाता है।

EndFragment

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक