पवन सिंह ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

पवन सिंह ने खरीदा नया आशियाना, मां के साथ किया गृह प्रवेश, वीडियो हुआ वायरल

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने नए साल 2026 पर लखनऊ में नया घर खरीदा और मां के साथ गृह प्रवेश किया। पूजा-अर्चना के बाद घर में एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोनाली झा

Pawan Singh New House: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि उनका नया घर है। नए साल के मौके पर पवन सिंह ने अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया है और लखनऊ में नए घर में गृह प्रवेश किया है। खास बात यह रही कि इस शुभ मौके पर वह अपनी मां के साथ नजर आए।

पवन सिंह के गृह प्रवेश से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल के दिनों में पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित धमकी मिलने की खबरों ने उन्हें चर्चा में ला दिया था। बताया गया था कि उन्हें सलमान खान के साथ मंच साझा न करने को लेकर धमकी दी गई थी। इन्हीं घटनाओं के बीच अब पवन सिंह ने नए घर में एंट्री कर एक नई शुरुआत की है।

पवन सिंह ने लिया भगवान का आशीर्वाद

नए साल पर पवन सिंह ने मां के साथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ अपने नए घर में प्रवेश किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह अपनी मां का हाथ थामे हुए घर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी सुरक्षा के लिए बाउंसर्स भी साथ मौजूद थे। फैंस इस वीडियो को देखकर एक्टर को नए घर की बधाइयां दे रहे हैं।

पवन सिंह की कुल नेटवर्थ

पवन सिंह की संपत्ति और नेटवर्थ की बात करें तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर कलाकारों में गिने जाते हैं। उनके हलफनामे के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ करीब 16.75 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। बिहार के आरा में उनका एक आलीशान पैतृक घर है, जहां उनका परिवार रहता है। इसके अलावा मुंबई में उनके चार फ्लैट हैं और लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में भी उनका एक शानदार फ्लैट बताया जाता है। पटना समेत बिहार के अन्य इलाकों में भी उनकी प्रॉपर्टीज हैं।

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ को लेकर भी पवन सिंह अक्सर खबरों में रहते हैं। उन्होंने साल 2014 में नीलम सिंह से पहली शादी की थी, लेकिन 2015 में नीलम का निधन हो गया। इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की, हालांकि यह रिश्ता भी विवादों में घिर गया। दोनों के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है और फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय