पवन सिंह और मां प्रतिमा सिंह  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Pawan Singh की मां की बिगड़ी तबीयत, पत्नी ज्योति और दोस्तों ने की जल्द ठीक होने की कामना

Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवन ने मां के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- माई हमार दुनिया।

अपूर्वा नायक

Pawan Singh Mother Pratima Devi Health: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। पवन सिंह के निजी जीवन में फिलहाल थोड़ी परेशानी नजर आ रही है। दरअसल, उनकी माताजी की तबीयत इस समय ठीक नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। इस खबर के सामने आते ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और पवन सिंह के फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है और सभी प्रतिमा सिंह के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

पवन सिंह ने शेयर की तस्वीर

पावर स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। पवन सिंह ने अपनी मां के साथ काफी दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की है। जिसमें उनकी मां हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है और पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए थे। इन फोटोज में पवन सिंह का काफी इमोशनल अंदाज नजर आ रहा है। इन फोटोज में पवन सिंह के चेहरे पर मां की सेहत को लेकर चिंता साफ नजर आ रही है। इस इमोशनल तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद छोटा लेकिन भावुक कैप्शन लिखा- “माई हमार दुनिया।”

ज्योति सिंह ने भी की सासूमां के जल्द ठीक होने की प्रार्थना

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सासूमां के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। ज्योति सिंह ने लिखा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि आपको जल्द से जल्द पूरी तरीके से स्वस्थ करें। आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र दें। इसके अलावा पवन सिंह के खास दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी उनकी मां की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लोगों से भी उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की और ईश्वर से उनकी सेहत जल्द ठीक करने की कामना की।

आपको बता दें कि पावर स्टार पवन सिंह अपनी माताजी के बेहद करीब है। कई मौकों पर उनको मां के लिए भावुक होते हुए देखा जा चुका है। इससे पहले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के दौरान भी पवन सिंह ने कहा था कि वो अपनी मां के बिना कुछ नहीं है। मां खत्म तो वो भी खत्म।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?